विज्ञापन

वैशाली: पांचवीं शादी के बाद पत्नी को मार डाला, दो बीवियों का भी हत्यारा, पति की खूनी करतूत जान हिल जाएंगे

घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के नावानगर ऊपरी बाजार गांव की है. शख्स की ओर से किया गया जुर्म कोई पहला भी नहीं है. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पति का यह कोई पहला जुर्म नहीं है. इससे पहले उसने 4 शादियां कीं जिनमें दो की भी उसने हत्या कर दी थी.

वैशाली: पांचवीं शादी के बाद पत्नी को मार डाला, दो बीवियों का भी हत्यारा, पति की खूनी करतूत जान हिल जाएंगे
vaishali news
  • बिहार के वैशाली जिले के नावानगर गांव में पांचवी शादी के बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है
  • पति प्रितेश साह ने पहले भी दो पत्नियों की हत्या की थी, 2 पत्नियों को प्रताड़ित कर घर छोड़ने पर मजबूर किया
  • मृतका सलोनी की हत्या की जानकारी उसके भाई को उसकी आखिरी वॉइस कॉल देखकर हुई और ससुराल पहुंचने पर लाश मिली
वैशाली:

बिहार के वैशाली से रिश्तों को शर्मसार और इंसानियत को दहला देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. एक शख्स ने पांचवी शादी के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी. एक महिला, जिसने सुनहरे सपनों के साथ ससुराल में कदम रखा था, उसे क्या पता था कि उसका पति कोई जीवनसाथी नहीं बल्कि एक आदमखोर शिकारी है. एक और बेटी दहेज और प्रताड़ना की भेंट चढ़ गई, लेकिन इस कहानी का सच आपको अंदर तक झकझोर देगा. 

पूरी घटना जानिए 

घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के नावानगर ऊपरी बाजार गांव की है. शख्स की ओर से किया गया जुर्म कोई पहला भी नहीं है. चौंकाने वाली बात यह  है कि आरोपी पति का यह कोई पहला जुर्म नहीं है. इससे पहले उसने 4 शादियां कीं जिनमें दो की उसने हत्या कर दी थी और बाद की दो बीवियों ने प्रताड़ित होकर घर छोड़ा था. पांचवी शादी के बाद पत्नी की हत्या का मामला तब खुला जब मृतका के भाई ने सुबह अपने फोन पर बहन की आखिरी वॉइस कॉल देखी.अनहोनी की आशंका में जब भाई ससुराल पहुंचा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. कमरे के भीतर उसकी बहन की लाश पड़ी थी.

यह भी पढ़ें- गया एयरपोर्ट पर तीन दिन तक लावारिस पड़े थे दो बैग, खोला तो निकला 10 करोड़ का गांजा, कोई लेने भी नहीं आया

सास-पति फरार, ससुर से पूछताछ 

मृतका के भाई ने बहन के सास-पति समेत ससुराल वालों पर मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.बताया गया कि महनार के मुरौवतपुर निवासी आनंद साह की 22 वर्षीय बेटी सलोनी की शादी डेढ़ साल पहले नावानगर गांव निवासी दिनेश साह के पुत्र प्रितेश से हुई थी जो गांव में ही मेडिकल दुकान चलाता है.बहरहाल पुलिस ने मृतका के ससुर दिनेश साह को हिरासत में ले लेकर पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पहले के जुर्मों के लिए कोई सजा नहीं हुई?

सवाल यह उठता है कि दो हत्याओं का आरोपी आजाद कैसे था? क्यों एक के बाद एक पांच बेटियां इस दरिंदे के जाल में फंसती रहीं? फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और भाई के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन बड़ा सवाल वही है इस मासूम सलोनी की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन?

यह भी पढ़ें-   मुजफ्फरपुर:पॉक्सो के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर गांववालों का हमला, आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaishali Crime, Vaishali Crime News, Vaishali News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com