विज्ञापन

Bihar: 'दारोगाजी' 500 रुपये के चक्कर में उलझे रहे, कैदी चकमा देकर कोर्ट से फरार

हाजीपुर कोर्ट में पेशी के लिए कई कैदियों को लाया गया था. पेशी के बाद जब सभी कैदी पुलिस वैन में बैठने लगे, तभी सोनू मौके से भाग निकला. पुलिस ने उसका काफी दूर तक पीछा भी किया.

Bihar: 'दारोगाजी' 500 रुपये के चक्कर में उलझे रहे, कैदी चकमा देकर कोर्ट से फरार
कोर्ट में पेशी के बाद सभी कैदियों को पुलिस वैन में बिठाया जा रहा था. तभी सोनू फरार हो गया.

हाजीपुर सिविल कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कैदी न्यायालय से ही फरार हो गया. कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल ले जाया जा रहा था. इसी दौरान कैदी सोनू राय ने पुलिस को चकमा दे दिया. अफरा-तफरी के माहौल के बीच पुलिस ने सोनू का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकला. जानकारी के अनुसार, फरार कैदी सोनू राय को राजापाकर थाना क्षेत्र में एक प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस की गिरफ्त से भाग निकलने के बाद महकमे में हलचल तेज हो गई है. 

5 महीने से जेल में बंद था सोनू

बीएनएस की धारा 309 के तहत पिछले 5 महीने से जेल में बंद था. उसे सोमवार (18 मई) को हाजीपुर कोर्ट में पेशी पर लाया गया था. कोर्ट में पेशी के बाद पुलिसकर्मी कैदी को लेकर रवाना हो रहे थे, तभी कुछ ऐसा हुआ कि कैदी को मौका मिल गया और वो मौके से फरार हो गया. 

जेल जाने के दौरान शाम को सभी कैदी को पुलिस की गाड़ी में बैठने के लिए कहा गया. उस वक्त कैदियों के परिजन भी मौके पर मौजूद थे. तभी वहां मौजूद एक कैदी के परिजन उसके पास पहुंचे और उसे ₹500 देने लगे. पुलिसकर्मी ने कैदी के हाथ से 500 रुपये का नोट छीना तो उसे लेकर बहस शुरू हो गई. 

रेलवे लाइन की ओर भागा कैदी

पुलिसकर्मी और परिजन की इसी बहस का फायदा उठाकर सोनू को मौका मिल गया. सोनू ने पुलिस वैन में चढ़ने की बजाय रेलवे लाइन की ओर दौड़ लगाई. हालांकि, इस दौरान वह कई गाड़ी से टकराया, लेकिन रुका नहीं और फरार होने में सफल रहा. नगर थाना पुलिस के जवानों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन पुलिस खाली हाथ रही.  

यह भी पढ़ेंः बिहार से आई शर्मनाक तस्वीर, कचेरे के ठेले पर युवक का शव ले गए पुलिस वाले


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaishali News, Hajipur Civil Court, Prisoner Escapes Hajipur, Bihar News, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com