विज्ञापन

शराब पीने में 6 बार गया जेल, फिर भी नहीं माना तो छोटे भाई ने गला रेत मार डाला

वैशाली में मामली विवाद के बाद बड़े भाई की हत्या ने हड़कंप मचा दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

शराब पीने में 6 बार गया जेल, फिर भी नहीं माना तो छोटे भाई ने गला रेत मार डाला
वैशाली में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला रेतकर की हत्या

बिहार के वैशाली जिले में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की निर्मम हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, मृतक शराब पीने का आदी थी और शराब पीने को लेकर कई विवाद भी चुका था, जिसकी कारण वह 6 बार जेल भी जा चुका था. अब भाई के साथ विवाद में उसकी जान चली गई. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

शराब पीने के चक्कर में कई बार गया जेल

पुलिस के मुताबिक, घटना वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में घटारो दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर एक की है. मृतक की पहचान 30 वर्षीय आशुतोष कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई अंकित कुमार है. पुलिस ने बताया कि मृतक आशुतोष कुमार नशे का आदी था और इस संबंध में वह छह बार जेल भी जा चुका था.

वह मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था. शराब पीने के लिए घर में कई बार विवाद हो चूका था. अब कोई पारिवारिक विवाद के चलते से जान से हाथ धो बैठा. घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार अपने पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे. सदर एसडीपीओ 02 गोपाल मंडल घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में शुरू कर दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

विवाद के बाद छोटे भाई ने रेत दिया गला

सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई अंकित ने बड़ा भाई आशुतोष के साथ मारपीट किया था. जिससे आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया है. पर हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.

 पुलिस का कहना है कि जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 

यह भी पढ़ें-

मोकामा में सोनू-मोनू के घर जिन पुलिसकर्मियों की ली गई तलाशी, अब उन्हीं पर गिरी गाज

अफेयर से खफा प‍िता ने शादीशुदा बेटी का घोंटा गला, 26 द‍िन बाद पुल‍िस ने कब्र से न‍िकाली लाश तो खुला रहस्य

लेखक के बारे में
img
कौशल किशोर पाठक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Crime News, Vaishali News, Vaishali Murder, Vaishali Murder News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com