विज्ञापन

Bihar: देवर के इश्क की भाभी को मिली खौफनाक सजा, पड़ोसियों के खूनी बदले की आग में चढ़ी बलि

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड से शादी करने की कीमत उसकी भाभी को चुकानी पड़ी. रात के अंधेरे में ऐसा खूनी खेल हुआ की इलाका गोलियों की आवाज से गूंज गया.

Bihar: देवर के इश्क की भाभी को मिली खौफनाक सजा, पड़ोसियों के खूनी बदले की आग में चढ़ी बलि
Bihar Crime News
NDTV

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिल में एक खौफनाक मामला सामने आया है. जिसमें दो पड़ोसियों के झगड़े में एक घर की महिला की बलि चढ़ गई. मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में गुरुवार देर रात का है जहां बदमाशों ने एक घर में घुस कर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी.गोली लगने से हुई मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

हिरासत में पड़ोसी

 मृतका की पहचान महेश पासवान की पत्नी मीना देवी (35 वर्षीया ) के रूप में हुई है. वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (मुजफ्फरपुर) भेज दिया. साथ हत्या का मामला दर्ज करते हुए  तुंरत कार्रवाई करते हुए मृतका के एक पड़ोसी रंजीत पासवान को हिरासत में लिया है, जिससे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है.

 बदमाशों ने सोई महिला पर दागीं गोलियां

मृतका मीना देवी गुरुवार रात अपने दो छोटे बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थी. इसी बीच देर रात अज्ञात अपराधी घर में घुस आए और मीना देवी पर गोलियां चला दीं. गोली की आवाज सुनकर परिवार वाले उसके कमरे में आए तो मीना को खून से लथपथ देखकर चौंक गए. वे उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई.

देवर के प्यार की भाभी को मिली सजा

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती तौर पर मामला पड़ोसियों के बीच दुश्मनी का सामने आया है. मृतका मीना देवी के देवर का अपने ही पड़ोस की एक लड़की से प्रेम संबंध था और उसने उसे भगाकर शादी कर ली थी. तभी से परिवार और पड़ोसियों के बीच विवाद चल रहा था. इसी बीच गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने युवक के घर में घुसकर उसकी भाभी मीना देवी की गोली मारकर हत्या कर दी. गांव वालों के मुताबिक, इस हत्या के पीछे घर के ही युवक का प्रेम संबंध का विवाद है जो पिछले एक साल से चल रहा था. और इसी प्रेम संबंध को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से तनाव था.

जल्द होगी अपराधियों की गिरफ्तारी

घटना के गंभीरता को देखते हुए सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंच मुआयना किया. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया है. उन्होंने मामले को लेकर बताया कि पड़ोसी रंजीत पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस जांच के दौरान मौके से एक खोखा को बरामद किया गया है.फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें; Bihar: अनुकंपा पर मिलने वाली नौकरी का लालच, छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की रची बड़ी साजिश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar, Crime News, Muzaffarpur News, Muzaffarpur Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com