विज्ञापन

बिहार के कपिल देव ने रच दिया इतिहास! 72 की उम्र में 24 हजार फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग

बिहार के जमुई जिले के 72 साल के कपिलदेव रावत ने हिमाचल प्रदेश में करीब 24000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग कर मिसाल पेश की है.

बिहार के बुजुर्ग की हिम्मत की कहानी (Photo: NDTV)
  • जमुई के बुजुर्ग ने हिमाचल में हजारों फीट पर पैराग्लाइडिंग की.
  • यह कारनामा कररते हुए बुजुर्ग ने उम्र को महज आंकड़ा साबित कर दिया.
  • बच्चों के साथ हिमाचल घूमने गए थे, वहीं बच्चों ने पैराग्लाइडिंग के लिए प्रेरित किया.
बिहार/जमुई:

बिहार के 72 साल के बुजुर्ग ने कई हजार फीट ऊंचाई पर कारनामा करते हुए उम्र को महज एक आंकड़ा साबित कर दिया है. जमुई जिले के कपिलदेव रावत ने हिमाचल प्रदेश में करीब 24 हजार फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग कर नई उपलब्धि हासिल की है. इतनी ज्यादा ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करने वाले बिहार के उम्रदराज लोगों में उनका नाम शामिल होने की बात कही जा रही है. खास बात यह रही कि इस रोमांचक सफर के पीछे उनके बच्चों का प्रोत्साहन और हौसला रहा.

कपिलदेव रावत ने बताया कि उनके बच्चे उन्हें हिमाचल प्रदेश घुमाने ले गए थे. इसी दौरान बच्चों ने पैराग्लाइडिंग करने के लिए प्रेरित किया. शुरुआत में उम्र को लेकर मन में झिझक थी, लेकिन बच्चों के हौसले और सहयोग ने उन्हें इस चुनौती को स्वीकार करने की ताकत दी.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में पैराग्लाइडिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, क्रैश लैंडिंग में कनाडा की महिला की मौत

बुजुर्ग ने शेयर किया एक्पीरिएंस

इसके बाद, कपिलदेव ने हिमाचल की वादियों में हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरकर आसमान को करीब से महसूस किया. उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग का एक्सपीरिएंस उनकी जिंदगी के सबसे अद्भुत और यादगार पलों में शामिल हो गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

आसमान में उड़ते वक्त रोमांच के साथ उन्हें नई तरह की खुशी और भावुकता महसूस हुई. उन्होंने कहा कि इस उम्र में भी अगर परिवार का साथ और हौसला मिले तो इंसान किसी भी चुनौती को स्वीकार कर सकता है.

अपने बच्चों का जिक्र करते हुए कपिलदेव भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि उनके बच्चों के प्रोत्साहन और सहयोग के बिना यह सपना पूरा नहीं हो पाता. उन्होंने कहा कि भगवान हर माता-पिता को ऐसे ही संस्कारी, सहयोगी और हौसला बढ़ाने वाले बच्चे दें.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में धौलाधार की पहाड़ियों में फंसे 2 पैराग्लाइडर्स, वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Jamui, Himachal Pradesh, Paragliding, Creates History
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com