विज्ञापन

Bettiah: प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

पश्चिमी चंपारण में एक प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घंटों चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने उतारा. पढ़िए जितेंद्र कुमार गुप्ता की ये रिपोर्ट.

Bettiah: प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ी लड़की
NDTV

Bihar News: आजकल गांवों में प्रेमी जोड़े मोबाइल टावर पर चढ़कर अपने प्यार का इजहार करने का ट्रेंड बना रहे हैं. उनका मानना ​​है कि अगर वे अपनी बात मनवाने के लिए ऐसे अजीब तरीके अपनाएंगे, तो उनके परिवार वाले उनकी जिद के आगे झुक जाएंगे. ऐसा ही एक मामला बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया ब्लॉक एरिया के मच्छर गांव के परसौनी में लगे मोबाइल टावर का सामने आया है. जहां सोमवार दोपहर एक प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. 

प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि प्रेमिका टावर पर चढ़ने के बाद वहीं खड़ी होकर अपने प्रेमी का नाम लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी. वह उसके साथ रहने और उससे शादी करने की भी मांग करने लगी. लोगों ने आगे बताया कि लड़की बार-बार कह रही थी कि वह नौतन थाना क्षेत्र के पांडेय टोला निवासी रविंद्र कुशवाहा से प्यार करती है. वह उससे शादी करना चाहती है. लड़की की जिद और टावर की ऊंचाई देखकर लोगों की सांसें थम सी गईं.

पुलिस ने घंटों की प्रेमिका की समझाईश फिर भी नहीं बनी बात

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नौतन थाना प्रभारी  प्रमोद कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही. युवती का कहना था कि जब तक उसके प्रेमी को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा और शादी की बात नहीं होगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी.

प्रेमी के पहुंचने पर टावर से उतरी प्रेमिका 

वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवती के प्रेमी नीतेश कुमार को बुलाया. प्रेमी के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस और मौजूद लोगों ने युवती से नीचे उतरने की अपील की. इसके बाद युवती  टावर से नीचे उतरी. उसके सुरक्षित नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर थानाे पहुंचाया. जहां पूछताछ के और कागजी कार्रवाई के बाद उसे छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें; 34 साल पुराने गुनाह का हुआ हिसाब, लाठी के सहारे 85 साल का आरोपी... अब काटनी होगी जेल की सजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar, West Champaran News, West Champaran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com