- दिवाली 2026 इस वर्ष 8 नवंबर को मनाई जाएगी और 7 नवंबर के लिए ट्रेन टिकट बुकिंग शुरू हो गई है.
- यात्री कंफर्म टिकट पाने के लिए IRCTC Master List, विकल्प योजना, और ऑटो अपग्रेडेशन अपना सकते हैं.
- बोर्डिंग पॉइंट चेंज ट्रिक से पटना के बाद के स्टेशनों से टिकट लेकर कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ाई जा सकती है
Diwali Train Booking Open 2026: इस साल दिवाली का त्योहार 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इसके साथ ही बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ री आशंका के बीच 7 नवंबर 2026 के सफर के लिए एडवांस रिजर्वेशन बुकिंग शुरू हो गई है.
अगर आप दिल्ली-एनसीआर या अन्य पड़ोसी राज्यों से पटना, दानापुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा या कटिहार जाने की योजना बना रहे हैं, तो तुरंत आईआरसीटीसी (IRCTC) ऐप या वेबसाइट के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं, क्योंकि बुकिंग विंडो खुलते ही प्रमुख ट्रेनों में सीटें तेजी से वेटिंग लिस्ट में बदल रही हैं.
दिल्ली-एनसीआर से बिहार जाने वाली प्रमुख नियमित ट्रेनें
- तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12310): नई दिल्ली से पटना/राजेंद्र नगर (प्रीमियम और सबसे तेज विकल्प).
- संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12394): नई दिल्ली से पटना (सुपरफास्ट और बेहद लोकप्रिय ट्रेन).
- श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392): नई दिल्ली से राजगीर (वाया पटना).
- मगध एक्सप्रेस (20802): नई दिल्ली से इस्लामपुर (वाया पटना).
- विक्रमशिला एक्सप्रेस (12368): आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर.
- वैशाली एक्सप्रेस (12554): नई दिल्ली से सहरसा (वाया छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर).
- स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562): नई दिल्ली से जयनगर (वाया समस्तीपुर, दरभंगा).
त्योहारों के लिए घोषित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें भी संचालित करने का ऐलान किया है, जिनमें आज से बुकिंग चालू हो गई है.
- नई दिल्ली – दानापुर स्पेशल (04090/04089): इसमें एसी 3 टियर, स्लीपर और सेकंड सिटिंग/जनरल कोच शामिल हैं.
- चंडीगढ़ – पटना जंक्शन स्पेशल (04228/04227): पंजाब और हरियाणा से बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए विशेष सेवा.
इन 5 स्मार्ट ट्रिक्स को अपना कर पाएं कंफर्म रेल टिकट
त्योहारों के मौसम में सामान्य तरीके से टिकट बुक करने पर अक्सर वेटिंग लिस्ट ही हाथ लगती है. ऐसे में 100 प्रतिशत कंफर्म बर्थ पाने के लिए इन 5 स्मार्ट तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
IRCTC Master List का इस्तेमाल करें
बुकिंग के समय यात्रियों के नाम, उम्र और जेंडर भरने में 1 से 2 मिनट का समय खराब होता है, जिससे सीटें भर जाती हैं. बुकिंग से पहले आईआरसीटीसी ऐप के माई अकाउंट में माई मास्टर लिस्ट में जाकर यात्रियों की जानकारी पहले से सेव कर लें. टिकट बुक करते समय बस नाम सेलेक्ट करें, जिससे मात्र 5 सेकंड में फॉर्म भर जाएगा.
विकल्प योजना को अपनाएं
टिकट बुक करते समय फॉर्म में विकल्प बॉक्स पर टिक जरूर करें. यदि आपकी चुनी हुई ट्रेन में सीट कंफर्म नहीं होती है, तो रेलवे उसी रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेन या स्पेशल ट्रेन में आपको अपने आप कंफर्म सीट आवंटित कर देता है.
सबसे तेज पेमेंट मोड का करें इस्तेमाल
डेबिट व क्रेडिट कावालेट या भाम यूपीआई का इस्तेमाल करें, जिससे पेमेंट सेकंडों में पूरी हो जाती है.
ऑटो अपग्रेडेशन ऑप्शन ऑन रखें
टिकट बुक करते समय Consider for ऑटो अपग्रेडेशन का विकल्प चुनें. अगर स्लीपर क्लास में वेटिंग है और थर्ड एसी में सीटें खाली रह जाती हैं, तो रेलवे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आपकी सीट को प्रीमियम क्लास में अपग्रेड कर देता है.
यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने शुरू की 15 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग हुई शुरू, फटाफट सीट कर लें बुक
बोर्डिंग पॉइंट चेंज ट्रिक
कई बार मुख्य स्टेशनों जैसे पटना का कोटा जल्दी खत्म हो जाता है. ऐसे में आप ट्रेन के अंतिम स्टेशन या पटना से आगे के स्टेशन तक की टिकट बुक करें और अपना Boarding Point वह स्टेशन चुनें जहां से आपको ट्रेन में चढ़ना है. इससे कंफर्म सीट मिलने की संभावना 80 प्रतिशत तक बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ के बाद भी इस तारीख तक चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग भी हुई शुरू, जल्दी रिजर्व कर लें अपनी सीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं