विज्ञापन

34 साल पुराने गुनाह का हुआ हिसाब, लाठी के सहारे 85 साल का आरोपी... अब काटनी होगी जेल की सजा

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में 34 साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने बुजुर्ग दीप राय को दोषी करार दिया है. जवानी के गुनाह की बुढ़ापे में मिली सजा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

लाठी के सहारे केस की सुनवाई पूरी होने के बाद जाता हुआ आरोपी
NDTV

Vaishali Viral video Old Man Jail: बिहार के वैशाली जिले के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बुज़ुर्ग आदमी हाथ में डंडा और चप्पल लिए कोर्ट परिसर से बाहर निकलता हुआ दिख रहा है. वह अपनी सजा सुनने के लिए कोर्ट में जा रहा है, जहां 34 साल बाद उसे एक पुराने मामले में दोषी ठहराया गया है. बुज़ुर्ग आदमी की उम्र 85 साल है.

लाठी से टेकते, चप्पल हाथ में लिए अदालत में था पहुंचा

 वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि बुजुर्ग का शरीर साथ नहीं दे रहा है. उसे उठने बैठने के लिए भी दो लोगों की जरूरत पड़ रही है. लेकिन कानून का डंडा जब चला तो उम्र की लाचारी भी काम नहीं आ रही है. दरअसल , ये पूरा मामला वैशाली के राघोपुर के जुड़ावनपुर का है, जहा 34 साल पुराने जानलेवा हमले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बुजुर्ग को दोषी करार दिया.

32 साल बाद सजा का एलान 

घटना 1992 की है जब आपसी विवाद में दंपति पर फ़ायरिंग और जानलेवा हमला करने के आरोप में एक ही परिवार के 5 लोगों को दोषी बताते हुए केस दर्ज किया गया था, हालांकि मामले की सुनवाई के दौरान ही 5 में से 4 आरोपियों की मौत हो गई थी लेकिन एक आरोपी बच गया, जिसका नाम दीप राय है. उसी मामले में  सोमवार को सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के तहत दीप राय को दोषी करार दिया.

क्या था मामला

पीड़ित परिवार ने 10 मई 1992 को शिकायत दर्ज कराई थी की जब वो अपनी पत्नी के साथ दरवाजे पर बैठे थे तभी आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला किया था, मामले में पुलिस ने 1993 में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी और 34 साल बाद न्यायालय का फैसला आया जिसमे सजा का एलान कल यानी 2 जून को होगा.

यह भी पढ़ें: भागलपुर में गंगा नदी में आम लोगों के लिए नाव और स्टीमर सेवा मुफ्त, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

लेखक के बारे में
img
कौशल किशोर पाठक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Viral Video, Bihar Viral Video, Vaishali News, Vaishali Viral Video Old Man Jail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com