विज्ञापन

बिहार के भागलपुर में बाढ़ में बह गया 100 साल पुराना मंदिर, पानी में 13 ज‍िले डूबने से मचा हाहाकार-VIDEO

गंगा और कोसी नदी के उफान से भागलपुर में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है, जिससे जिले की 56 पंचायतों के 178 गांव और 347 वार्ड इसकी चपेट में आ चुके हैं. 100 साल पुराना मंदिर पानी में बह गया, घर कटान से नदी में समा गए.

ब‍िहार के 13 ज‍िले बाढ़ से बुरी तरह प्रभाव‍ित हैं.
  • बिहार में बाढ़ से 13 ज‍िलों के बड़े इलाके जलमग्न हो गए हैं.
  • करीब 29 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. 20 से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं.
  • भागलपुर में 100 साल पुराना मंदिर पानी में बह गया, घर कटान से नदी में समा गए.

पटना: बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से 13 ज‍िलों के बड़े इलाके जलमग्न हो गए हैं.  बाढ़ से करीब 29 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. 20 से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं. सोमवार को वैशाली और सारण में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविरों में कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है. अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित अलग-अलग ज‍िलों में 190 कम्युनिटी किचन चलाए जा रहे हैं, जबकि राहत और बचाव कार्यों के लिए 1,429 नावें लगाई गई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

गंगा और कोसी नदी के उफान से भागलपुर में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है, जिससे जिले की 56 पंचायतों के 178 गांव और 347 वार्ड इसकी चपेट में आ चुके हैं. 100 साल पुराना मंदिर पानी में बह गया, घर कटान से नदी में समा गए. वर्तमान में करीब 2 लाख 17 हजार 811 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम अलंकृता पांडे ने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी दी. 

सारण के दरियापुर प्रखंड के मुजौना पंचायत के पास सेमरिहिया गांव में बांध टूटी

सारण जिले में सरयू, गंगा और गंडक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इससे जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है. दरियापुर और दिघवारा प्रखंड में माही नदी का बांध टूटने के बाद आसपास के इलाकों में हालात और बिगड़ गए हैं. कई जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने सारण के प्रभारी मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव रविवार को जिले में पहुंचे. उन्होंने दरियापुर और दिघवारा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बांध टूटने वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने प्रभारी मंत्री को बाढ़ की मौजूदा स्थिति और प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में लोगों तक जरूरी सुविधाएं लगातार पहुंचाई जा रही हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रभावित इलाकों से 22 हजार लोगों को बचाया गया

जिला प्रशासन के मुताबिक, अब तक प्रभावित इलाकों से 22 हजार 35 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. राहत कार्यों और आवागमन के लिए 71 सरकारी व अधिग्रहित नावों का परिचालन किया जा रहा है, जबकि बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच करीब 4 हजार पॉलीथिन सीट और तिरपाल का वितरण किया जा चुका है. पीड़ितों के भोजन के लिए जिले में 15 सामुदायिक रसोइयां संचालित हैं, जहां अब तक एक लाख से अधिक लोगों को भोजन कराया गया है. इसके अलावा टीएनबी कॉलेजिएट समेत सात प्रमुख स्थानों पर राहत शिविर भी चलाए जा रहे हैं.

Add image caption here

Add image caption here
Photo Credit: PTI

डीएम ने कहा- प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

पशुओं की सुरक्षा के लिए 9 हजार 343 पशुओं का पंजीकरण किया गया है. डीएम अलंकृता पांडे ने बताया क‍ि सुरक्षा और बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ की 5 टीमें, 17 मोटरबोट और 501 आपदा मित्रों को तैनात किया गया है. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

तेजस्‍वी यादव ने की स्थिति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग 

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे इस स्थिति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें और राज्य को 5,000 करोड़ रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता दें. बाढ़ से एक दर्जन से ज़्यादा ज़िले प्रभावित हुए हैं. नदियों का जलस्तर बढ़ने, बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुँचने और कनेक्टिविटी बाधित होने के कारण लाखों लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
 

यह भी पढ़ें- Explained: बिहार की बाढ़ को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की मांग क्यों कर रहे तेजस्वी? इससे क्या होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Flood 2026, Bihar Floods News Today, Bihar Flood Affected Area, Bhagalpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com