विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश, MP,छत्तीसगढ़-बंगाल में IMD का अलर्ट

कल का मौसम, 8 सितंबर 2026: IMD के अनुसार, कल दिल्ली, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS
Latest and Breaking News on NDTV

Kal Ka Mausam 8 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. लेकिन अब मॉनसून अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है. ऐसे में उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की एक्टिविटी कम हो रही हैं. हालांकि अभी भी पूर्वी राज्यों में भारी बारिश जारी है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भी बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 8 सितंबर के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की संभावना है. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर मध्य प्रदेश और बंगाल शामिल हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-एनसीआर में कल भी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है. लेकिन अब मॉनसून विदाई ले रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान में बादलों की आवाजाही तो बनी रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना धीरे-धीरे कम होती जाएगी. कल मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल बारिश के आसार जताए हैं. आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी बड़े इलाके में व्यापक बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

बिहार में कल भी बारिश

बिहार में बारिश का दौर जारी है. कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं. इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में कल भी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार कल पूरे बिहार में व्यापक बारिश होने की संभावना है. राज्य में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अनुमान है.

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश में कल भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में छिटपुट बारिश होने का अनुमान है. वहीं छत्तीसगढ़ में कल भारी बारिश होने की संभावना है. 8 से 11 सितंबर के दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है, इसलिए कल भी यह संभावना बनी रहेगी.

पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी बारिश

मौसम विभाग ने बंगाल और झारखंड के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.  उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. यहां 9 सितंबर के बीच भारी बारिश का अनुमान है, इसलिए कल भारी बारिश हो सकती है. वहीं झारखंड में 8 से 11 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश की संभावना है. 12-13 सितंबर के लिए आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है.

राजस्थान में मॉनसून कमजोर, हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में अगले एक सप्ताह बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने का अनुमान है.  मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। इस दौरान हालांकि भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. 12-13 सितंबर से पूर्वी व दक्षिणी भागों में बारिश का नया दौर फिर शुरू होने की संभावना है. 

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु में इन दिनों बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु के पश्चिमी घाट वाले जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा कि पांच दिनों तक पश्चिमी घाट वाले जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राज्य के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. साथ ही, तमिलनाडु के अंदरूनी इलाकों में रहने वाले लोगों को ज्यादा गर्मी के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है. अगले चार दिनों तक कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है. गर्मी और उमस की वजह से परेशानी हो सकती है.

इन राज्यों में भी कल बारिश

भारी बारिश: पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय.

हल्की से मध्यम बारिश: उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान

यह भी पढ़ें: कब तक बरसेंगे मॉनसूनी बदरा? बिहार, यूपी, MP में बाढ़ जैसे हालात, आज 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Kal Ka Mausam Kaisa Rhega, Kal Ka Mausam In Hindi, Weather Tomorrow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com