- बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई घटना का वीडियो वायरल होने से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं
- मुख्य आरोपी नंदन यादव को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर पुलिस ने अन्य आरोपियों की धरपकड़ शुरू की है
- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुई की घटना पर पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी है
बिहार के जमुई में दोस्त के साथ घूम रही 10वीं की छात्रा के साथ जिस तरह की घटना हुई, उसका वीडियो देखकर हर किसी का खून खौल जा रहा है. इस मामले ने बिहार में लड़कियों की सुरक्षा से लेकर कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए. वीडियो वायरल होने के बाद मामला काफी हाईलाइट हुआ. बिहार के साथ-साथ केंद्र के नेताओं ने भी इस वीडियो को लेकर सम्राट सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू की. मुख्य आरोपी नंदन यादव को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया. आज उसे अन्य आरोपियों के साथ कोर्ट में पेश किया जाना है.
इस बीच बिहार सीएम सम्राट चौधरी की पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया इस मामले में सामने आई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के ऊर्जा ऑडियोरियम में आयोजित सूर्य घर योजना के कार्यक्रम में जमुई की घटना को लेकर बयान दिया. इस दौरान उन्होंने REEL कल्चर पर बात की.
Patna, Bihar: On the Jamui encounter case, Chief Minister Samrat Choudhary says, "Real hero... reels, heroes have become very common nowadays. For the past two days, I've been seeing that only reels were being made. I repeatedly say that our administration is known for good… pic.twitter.com/e3zvj9keXt
— IANS (@ians_india) September 22, 2026
आज-कल खाली रीलें बन रहा हैः सम्राट चौधरी
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, "रील हीरो आज-कल बहुत हो गया है. आज-कल रीले (REELS) बन रहा है. मैं दो दिन से देख रहा था, खाली रीलें बन रहा था. मैं बार-बार कहता हूं कि हमारा प्रशासन सुशासन के लिए जाना जाता है और सुशासन नहीं होगा तो सुरक्षा नहीं होगी. इसीलिए मैं अपराधियों को बार-बार कहता हूं कि अरे, मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? अगर तुम चुनौती दोगे, तो 24 घंटे के अंदर जवाब मिलेगा. इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता उपाए नहीं है."
रील नहीं बनाता तो पकड़ाता क्याः सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा, "अरे, अपना जीवन जीओ, कोई मना नहीं करता है. लेकिन आपराधिक घटना करने से कोई समाज का हीरो नहीं हो सकता है. आजकल रील बनाने के चक्कर में मारा जा रहा है. आज की जो घटना है कि उसे आपने देखा होगा, उसने यदि रील नहीं बनाया होता तो पकड़ाता क्या? इसलिए रील बनाने के चक्कर में कितने लोग मारे जाएंगे."
यह भी पढ़ें - जमुई के जल्लाद का ‘हाफ एनकाउंटर', पीड़िता को जकड़ने वाला आज खुद लंगड़ाता दिखा!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं