विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2025

सीएम नीतीश के काफिले की स्कॉर्पियो ने DSP साहब को मार दी टक्कर, वीडियो में देखें हुआ क्या

सीएम नीतीश जब दीदारगंज के बाजार समिति में बने प्रकाश पुंज के पास पहुंच वॉच टावर का निरीक्षण कर रहे थे तभी ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक डीएसपी को मुख्यमंत्री के कारकेड में शामिल स्कार्पियो ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही डीएसपी जमीन पर गिरते-गिरते बचे.

सीएम नीतीश के काफिले की स्कॉर्पियो ने DSP साहब को मार दी टक्कर, वीडियो में देखें हुआ क्या
सीएम नीतीश के काफिले ने पुलिस को मारी टक्कर.
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले की एक गाड़ी ने ड्यूटी में लगे ट्रैफिक डीएसपी को टक्कर मार दी.
  • यह घटना मुख्यमंत्री के प्रकाश पर्व में संगतों को सुविधाओं का निरीक्षण करते समय दीदारगंज में हुई.
  • स्कॉर्पियो ड्राइवर गाड़ी को बैक कर रहा था तभी डीएसपी को टक्कर लगी और वह गिरने लगे.
पटना:

बिहार में आज एक अजीब वाक्या हुआ. सीएम नीतीश के काफिले की एक गाड़ी ने पटना में  ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी को टक्कर मार दी. दूसरे पुलिस वालों की मुस्तैदी की वजह से वह पुलिस अधिकारी बाल-बाल बचे. अगर वह थोड़ा सा भी चूक जाते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था.दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व में आए हुए संगतों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे. उसी दौरान यह हादसा हो गया.

ये भी पढ़ें- लंदन में पार्टी कर रही 'भगोड़ा जोड़ी' माल्या-ललित की वापसी कब? जानें सरकार ने क्या बताया

सीएम नीतीश के काफिले ने पुलिस अधिकारी को मारी टक्कर

सीएम नीतीश जब दीदारगंज के बाजार समिति में बने प्रकाश पुंज के पास पहुंच वॉच टावर का निरीक्षण कर रहे थे तभी ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक डीएसपी को मुख्यमंत्री के कारकेड में शामिल स्कार्पियो ने टक्कर मार दी. जोरदार टक्कर लगते ही डीएसपी जमीन पर गिरते-गिरते बचे.

गाड़ी बैक करने के दौरान DSP को मारी टक्कर

हालांकि वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से डीएसपी को संभाल लिया. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार जब संगतों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण कर रहे थे, तभी स्कॉर्पियो ड्राइवर गाड़ी को बैक कर रहा था. उसी दौरान डीएसपी को टक्कर लग गई. हालांकि वहां पर मौजूद पुलिसवालों ने गाड़ी को पीछे से हाथ मारकर रोक दिया. वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

इस घटना के बाद वहां मौजूद पुलिसवाले स्कॉर्पियों के पास जमा हो गए और ड्राइवर से पूछताछ करने लगे. गनीमत यह रही कि पुलिस अधिकारी को चोट नहीं लगी. वरना मामला बड़ा हो सकता था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar CM Nitish Kumar, Nitish Kumar Convoy, Scorpio Hits Police Officer, Veer Bal Diwas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com