विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2019

बिहार: नहीं थम रहा चमकी बुखार का कहर, केंद्र सरकार भेजेगी डॉक्टरों की 5 टीम, अब तक 130 बच्चों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने डॉक्टरों की 5 टीम भेजने के निर्देश दिये हैं. इसमें बच्चों के 10 डॉक्टर और 5 सहायक होंगे.

बिहार: नहीं थम रहा चमकी बुखार का कहर, केंद्र सरकार भेजेगी डॉक्टरों की 5 टीम, अब तक 130 बच्चों की मौत
डॉ हर्षवर्धन
  • बिहार में बच्चों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा
  • पूरे बिहार में अब तक बुखार से 130 बच्चों की मौत
  • डॉ हर्षवर्धन ने डॉक्टरों की 5 टीम भेजने के निर्देश दिये
बिहार:

मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत का सिलसिला अब भी थमता नहीं दिख रहा है. मंगलवार को भी यहां चमकी बुखार से 5 बच्चों की मौत हो गई. इसके साथ ही अब मुजफ्फरपुर में इस बुखार से बच्चों की मौत का आंकड़ा 109 तक पहुंच गया है. वहीं पूरे बिहार में ये आंकड़ा 130 हो गया है. बता दें कि कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मुजफ्फरपुर के SKMCH अस्पताल का दौरा किया था. इस दौरान नीतीश ने डॉक्टरों की कमी की बात मानी थी और पटना और दरभंगा के अतिरिक्त डॉक्टरों की टीम भेजने का ऐलान किया था.

मुजफ्फरपुर में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन

वहीं मुजफ्फरपुर में  हालात से निटने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने डॉक्टरों की 5 टीम भेजने के निर्देश दिये हैं. इसमें बच्चों के 10 डॉक्टर और 5 सहायक होंगे. बच्चों के डॉक्टर्स में 5 सीनियर कंसलटेंट भी शामिल हैं.  वहीं सहायक के तौर पर राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के लोग मुजफ्फरपुर जाएंगे. 

बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से बच्चों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस मामले में दो वकीलों ने जनहित याचिका दाखिल की है.याचिका में कहा गया है कि प्रभावित इलाकों में केंद्र और बिहार सरकार को 500 आईसीयू स्थापित करने और मेडिकल एक्सपर्ट टीम भेजने के निर्देश दिए जाएं. साथ ही 100 मोबाइल ICU मुजफ्फरपुर भेजे जाएं और मेडिकल बोर्ड बनाया जाए.

मुजफ्फरपुर में हो रहे बच्‍चों की मौत पर BJP सांसद ने दिया ज्ञान, 4-जी से मौत का बुखार..

याचिका में यह भी कहा गया है कि बिहार सरकार स्थिति को संभालने में नाकाम रही है जिसकी वजह से 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई है. इसलिए अब कोर्ट का दखल जरूरी है. यह याचिका मनोहर प्रताप और संप्रीत सिंह अजमानी ने दाखिल की है.

Video: बिहार में अब तक 130 बच्चों की मौत, परिजनों ने सुनाई दर्द भरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Muzaffarpur, Harsh Vardhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com