विज्ञापन

Bihar: स्कूल से शराब पीकर घर लौटा छात्र, शिकायत पर प्रिंसिपल ने की जांच तो हुआ बड़ा खुलासा

प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुर्शाली ने बताया कि छात्र शोएब के परिजनों द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त छात्र शराब के नशे में घर पहुंचा था इसके बाद विद्यालय के पूर्वी भाग मे जर्जर शौचालय की जांच करने पर शराब की लगभग 25 पेटियां बरामद की गई.

Bihar: स्कूल से शराब पीकर घर लौटा छात्र, शिकायत पर प्रिंसिपल ने की जांच तो हुआ बड़ा खुलासा
स्कूल में मिला शराब का जखीरा
Bihar News:

बिहारी टैलेंट और बिहारी जुगाड़ का बड़ा नाम है. पर शराब बंदी वाले बिहार में शराब माफियायों की हर जुगाड़ पुलिस के समाने बेनकाब होती जा रही है. बेगूसराय में शराब माफियायों की एक ऐसी ही जुगाड़ विफल हो गई है. इस मामले में शराब माफियायों ने शराब की तस्करी के लिए एक सरकारी स्कूल का बाथरूम चुना. काम भी ठीक-ठाक चल भी रहा था. पर अचानक से एक दिन एक स्कूली छात्र ने अनजाने से शराब को पानी समझ कर पी ली. फिर बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो हंगामा खड़ा हो गया. फिर इलाज के दौरान यह बात खुली की बच्चे ने शराब पी है. 

बात इलाके में चर्चा का विषय बन गया और यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई.  इस खबर के बाद पुलिस ने आरोपी शराब माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कारवाई में जुट गई है. जबकि आरोपी फरार है. 

छात्र शराब के नशे में अपने घर पहुंचा

दरअसल पूरा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत  सिसवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय सिसवा की है. बताया जाता है की इस विद्यालय का छात्र शराब के नशे में अपने घर पहुंचा. छात्र को इस हाल में देखकर परिजन दोस्तों के साथ विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक को स्थिति अवगत कराया. जिसके बाद जाँच में शराब रखा हुआ होने का पता चला . जिसे देखकर और सुनकर हर कोई सन्न रह गए. बाद में इसकी जानकारी बछवाड़ा थाना को दी गई.

Latest and Breaking News on NDTV

शौचालय से शराब का जखीरा बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस विद्यालय पहुंचकर जर्जर शौचालय से शराब जखीरा बरामद किया. इस मामले में फिलहाल छात्र का इलाज कराया गया जहाँ उसकी स्थिति ठीक है. इस संबंध में छात्र की मां रिजवाना खातून और चाचा मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि शोएब लड़खराते हुए घर पहुंचा था, जिसे देखकर सभी चौंक गए और उसका मुंह शराब जैसा महक रहा था. इसके बाद उसके दोस्तों से पूछे तो उसने बताया कि शोएब ने विद्यालय के पीछे बंद पड़े शौचालय के पास रखे शराब को उठाकर पी लिया है. इसके बाद विद्यालय पहुंच कर प्रधानाध्यापक को जानकारी दी और बंद पड़े शौचालय के पास गए तो देखा कि भारी मात्रा में शराब है. 

प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुर्शाली ने बताया कि छात्र शोएब के परिजनों द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त छात्र शराब के नशे में घर पहुंचा था इसके बाद विद्यालय के पूर्वी भाग मे जर्जर शौचालय की जांच करने पर शराब की लगभग 25 पेटियां बरामद की गई.  इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सिसवा के जर्जर शौचालय से विदेशी शराब बरामद किया गया है. नैमेड के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः होस्टल में 5 साल के बच्चे की हत्या मामले में नया मोड़, सिविल सर्जन ने जताया शक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Liquor News, Liquor Recovered In School, Begusarai School Liquor, Begusarai News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com