विज्ञापन

CJP: 'अभिषेक दीपके के उमर खालिद और आतंकियों से रिश्ते', यूट्यूबर फैजान अंसारी ने कराई शिकायत 

यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिषेक दीपके के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि दीपके उमर खालिद और 'पाकिस्तानी आतंकवादियों' से जुड़े हुए हैं.

CJP: 'अभिषेक दीपके के उमर खालिद और आतंकियों से रिश्ते', यूट्यूबर फैजान अंसारी ने कराई शिकायत 
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिषेक दीपके पर लगे गंभीर आरोप.

छत्रपति संभाजीनगर: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिषेक दीपके पर खुद को यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताने वाले फैजान अंसारी गंभीर आरोप लगाए हैं. फैजान ने छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में CJP के संस्थापक अभिषेक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. यूट्यूबर अंसारी का दावा है कि अभिषेक दीपके के संबंध उमर खालिद और 'पाकिस्तानी आतंकवादियों' से हैं.

यूट्यूबर फैजान अंसारी ने आरोप लगाया है कि दीपके सोशल मीडिया के जरिए देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. 

'कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद अब आई 'इश्क करो पार्टी', जस्टिस काटजू के ऐलान से सोशल मीडिया पर शुरू हुआ मीम्स का नया दौर

जल्द सार्वजनिक करेंगे विरोध तस्वीरें 

यूट्यूबर फैजान ने दावा किया कि अभिषेक दीपके के उमर खालिद और 'पाकिस्तानी आतंकवादियों' से संबंध हैं. जिन्हें उजागर करने वाली तस्वीरें और पोस्ट उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें वे जल्द सार्वजनिक करेंगे. उन्होंने चेतावनी दी है कि वे 11 जून को पुणे में होने वाले अभिषेक दीपके के आंदोलन में जाएंगे और उनका विरोध करेंगे. यूट्यूबर फैजान की शिकायत को लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फैजान जल्द ही वे तस्वीरें और पोस्ट सार्वजनिक कर पुलिस को भी सौंप सकते हैं, जिन्हें वे सबूत बता रहे हैं. 

कॉकरोच जनता पार्टी से चर्चा में तिलचट्टे, डायनासोर से भी पुराना है इतिहास, 35 करोड़ साल से कर रहे 'राज', कहानी जान लीजिए

CJP ने दिल्ली में किया था प्रदर्शन 

बता दें कि मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की कथित टिप्पणी के बाद अभिषेक दीपके ने 'कॉकरोज जनता पार्टी' की स्थापना की थी. इसके बाद से CJP चर्चा में है. बीती 6 जून को पार्टी की ओर से सीजेपी ने जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया था. यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक के विरोध में था. 

(संभाजीनगर से मोहसिन शेख की रिपोर्ट) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Sambhajinagar News, Sambhajinagar Crime News, Cockroach Janata Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com