विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2024

बिहार: गंगा दशहरा के दिन हादसा गंगा नदी में पलटी नाव, 6 लोग लापता

करीब सवा नौ बजे 17 लोगों को ले जा रही नाव के बीच नदी में पलट जाने से यह हादसे हुआ. अब तक 11 लोगों को बचा लिया गया है...उनमें से कुछ लोग तैरकर सुरक्षित नदी के किनारे पहुंचने में सफल रहे, जबकि छह अब भी लापता हैं.

बिहार: गंगा दशहरा के दिन हादसा गंगा नदी में पलटी नाव, 6 लोग लापता

बिहार के पटना जिले के बाढ़ उपमंडल में गंगा नदी में एक नाव पलटने से छह लोग लापता हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बाढ़ के अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) शुभम कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि उमानाथ गंगा घाट के पास सुबह करीब सवा नौ बजे 17 लोगों को ले जा रही नाव के बीच नदी में पलट जाने से यह हादसे हुआ. अब तक 11 लोगों को बचा लिया गया है...उनमें से कुछ लोग तैरकर सुरक्षित नदी के किनारे पहुंचने में सफल रहे, जबकि छह अब भी लापता हैं.

एसडीएम ने बताया कि सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि लापता छह लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है. एसडीएम ने कहा, 'हम राज्य आपदा राहत बल के कर्मियों की भी मदद ले रहे हैं. हम लापता लोगों की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.'

गंगा दशहरा के अवसर पर दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में पवित्र स्नान करने आए थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई श्रद्धालु स्नान के लिए नावों से नदी की दूसरी ओर गए थे. उन्हीं में से एक नाव नदी के बीच में पलट गई.

ये भी पढे़ं:- 
NDTV ग्राउंड रिपोर्ट : यमुना नदी में नहीं है पानी, फिर कैसे बुझेगी दिल्‍ली की प्‍यास


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boat Accident In Bihar, Boat Accident In Patna, Boat Capsized, Boat Capsized In Patna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com