बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस की पैनी नजर से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता जा रहा है. ताजा मामला बेगूसराय का है, जहां पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक विशालकाय 22 चक्का टेलर ट्रक को जब्त किया है. इस ट्रक के अंदर जो मिला, उसे देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए. ट्रक के अंदर 1372 कार्टन विदेशी शराब और बीयर बरामद हुआ जो लगभग 16,422 लीटर है, बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है.
ट्रेलर की जांच में मिली शराब की खेप
दरअसल मंगलवार की देर अहले सुबह पटना मद्द निषेध टीम को सूचना मिली थी कि बेगूसराय के रास्ते एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है. इस सूचना पर बछवारा थाना क्षेत्र के मुरली टोल स्थित टोल प्लाजा के पास एन एच 31 पर मध्य निषेध और बेगूसराय पुलिस टीम ने घेराबंदी की. इस दौरान राजस्थान नंबर की जब 22 चक्का ट्रेलर ट्रक पहुंचा तो उसकी जांच की.
जांच में ट्रक से विदेशी शराब की कार्टून बरामद की गई. ट्रक झारखण्ड के रास्ते पंजाब निर्मित विदेशी शराब की खेप को लेकर आई थी. पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिला के कुंदनपुर गांव निवासी सुरेश कुमार के रूप में की गई है. फिलहाल पुलिस ट्रक से 742 कार्टन विदेशी शराब और 632 कार्टन बियर की कार्टून बरामद किया है.
गिरफ्तार चालक से पुलिस कर रही पूछताछ
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. शराब की खेप कहां पहुंचानी थी और इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल थे, पुलिस जांच में जुटी हुई है. इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक से 16422 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है. बरामद शराब और ट्रक का कीमत करोड़ों रुपये में है.
यह भी पढे़ं-
बिहार की लड़की का दिल्ली में सौदा, किस्मत से पुलिस दिखी तो किया इशारा...पलटा खेल; घर से भागकर आई थी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं