विज्ञापन

दिल्ली में सीक्रेट मीटिंग, फोन बंद, बदलती बोली... संडे को TMC सांसदों की गतिविधियां ममता का टेंशन बढ़ाएंगी

80 में से 60 विधायकों के बगावती तेवर के बाद अब TMC के 20 सांसद भी पार्टी से दूरी बनाकर चल रहे हैं. दिल्ली में आज होने वाली विपक्षी दलों की इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले टीएमसी सांसद की सीक्रेट मीटिंग, फोन बंद रखने जैसी गतिविधियां ममता बनर्जी का टेंशन बढ़ा रही है.

दिल्ली में सीक्रेट मीटिंग, फोन बंद, बदलती बोली... संडे को TMC सांसदों की गतिविधियां ममता का टेंशन बढ़ाएंगी
TMC सुप्रीमो और बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.
IANS
  • बंगाल में मिली करारी हार के बाद पार्टी टूटने के सबसे बड़े खतरे के बीच ममता बनर्जी आज दिल्ली में हैं.
  • लेकिन TMC सांसदों की गतिविधियां कुछ ऐसी नजर आ रही हैं, जो 'खेला होबे' के संकेत दे रही है.
  • TMC खेमे के लिए रविवार का दिन काफी हलचल भरा रहा. लेकिन यह हलचल अंदर ही अंदर चल रही है.
नई दिल्ली/कोलकाता:

TMC Crisis: देश की राजधानी दिल्ली में आज होने वाली विपक्षी दलों के INDI अलायंस की बैठक से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसदों की गतिविधियां ममता बनर्जी का टेंशन बढ़ा रही हैं. इस बैठक में ममता बनर्जी भी शामिल हो रही हैं. बंगाल सहित 5 राज्यों में हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी दलों के गठबंधन की यह पहली बैठक है. बंगाल में मिली करारी हार के बाद पार्टी टूटने के सबसे बड़े खतरे के बीच ममता बनर्जी आज दिल्ली में हैं. उनकी पार्टी के कई नेता भी दिल्ली में हैं. लेकिन TMC सांसदों की गतिविधियां कुछ ऐसी नजर आ रही हैं, जो 'खेला होबे' के संकेत दे रही है. 

TMC खेमे के लिए हलचल भरा रहा रविवार का दिन

दरअसल सोमवार को होने वाली इस अहम बैठक से पहले TMC खेमे के लिए रविवार का दिन काफी हलचल भरा रहा. लेकिन यह हलचल अंदर ही अंदर चल रही है. TMC के एक सीनियर सांसद, जिन्हें कल शाम मुंबई से कोलकाता के लिए सीधी फ़्लाइट लेनी थी, उन्होंने कनेक्टिंग फ़्लाइट ली, और वह भी दिल्ली होकर. कहा जा रहा है कि कुछ घंटों के इस ठहराव का मकसद बिना किसी शक के दायरे में आए लोगों से चुपचाप मिलना था. 

बागी तेवर अपना चुके सांसद की दिल्ली में सीक्रेट मीटिंग

दिल्ली में यह मीटिंग TMC के उन करीब 20 सांसदों की अगली रणनीति पर चर्चा करने के लिए थी, जो पार्टी लीडरशिप के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने के लिए समर्थन जुटा रहे हैं. यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब ममता बनर्जी दिल्ली में INDI ब्लॉक के साथ अगली रणनीति पर चर्चा करने के लिए मीटिंग कर रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

80 में से 60 विधायक भी बगावती तेवर में

दिल्ली में उनकी कई मीटिंग्स तय हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी की गतिविधियों का केंद्र भी पश्चिम बंगाल विधानसभा से हटकर दिल्ली में संसद की ओर शिफ्ट हो सकता है. पिछले महीने विधानसभा चुनावों में हार के बाद पार्टी के 80 में से लगभग 60 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं और अब करीब 20 सांसद पार्टी की गतिविधियों से दूर रहकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

कनेक्टिंग फ़्लाइट लेने वाले TMC सांसद कोलकाता में रहते हैं और कोलकाता के आस-पास के ज़िलों से सांसद हैं. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती है.

दीदी के बदले ममता... बोली भी बदली, 24 घंटे से फोन बंद

खेल जगत से आए एक और सांसद ने भी पार्टी लीडरशिप के प्रति अपनी भाषा बदल ली है, जैसे 'दीदी' कहने के बजाय 'ममता' कहना. उत्तर 24 परगना के एक अहम सांसद, जो विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला. उन्होंने 24 घंटे से ज्यादा समय से अपना फोन बंद कर रखा है. सूत्रों का कहना है कि यह बिना कुछ कहे नाराजगी जाहिर करने का एक तरीका है. दिलचस्प बात यह है कि उन्हें TMC की एक और सांसद काकोली घोष दस्तीदार  न समझें!!

Latest and Breaking News on NDTV

कोलकाता से हटकर दिल्ली की ओर शिफ्ट हो रहा टीएमसी का हलचल

एक अभिनेत्री-सांसद रविवार को बिना किसी तय कार्यक्रम के दिल्ली पहुंचीं. वह भी उन लोगों में शामिल हैं जो चुपचाप पार्टी से दूर हो रही हैं. यह लिस्ट लंबी होती जा रही है, जिसमें उत्तर बंगाल के दो ऐसे नेता भी शामिल हैं जिनकी पत्नियां भी सक्रिय राजनीति में हैं. ऐसे में TMC में तूफान से पहले की बड़ी उथल-पुथल के आसार नजर आ रहे है. जिसका केंद्र कोलकाता से हटकर दिल्ली की ओर शिफ्ट हो रहा है.

यह भी पढ़ें - TMC में बगावत की इनसाइड स्टोरी, आखिर विधायक-सांसद क्यों बना रहे ममता से दूरी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com