विज्ञापन

बिहार की लड़की का दिल्ली में सौदा, किस्मत से पुलिस दिखी तो किया इशारा...पलटा खेल; घर से भागकर आई थी

Delhi News: घर में झगड़े के बाद बिहार से दिल्ली आई नाबालिग के साथ एक आरोपी ने दुष्कर्म किया. वह उसे बेचने की फिराक में था, लेकिन सौदा होने से पहले किस्मत से लड़की को पुलिस दिख गई. उसके एक इशारे से आरोपी का खेल खराब हो गया और वह जेल पहुंच गया.

बिहार की लड़की का दिल्ली में सौदा, किस्मत से पुलिस दिखी तो किया इशारा...पलटा खेल; घर से भागकर आई थी
Delhi Crime News: पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को किया गिरफ्तार.

Delhi Crime News: एक 17 साल की नाबालिग लड़की बिकने के लिए तैयारी थी. आरोपी व्यक्ति सौदागर से मिलने गया था और डरी-सहमी लड़की पार्किग में खड़ी थी, उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए, इस दौरान दिल्ली पुलिस की महिला चौकी, थाना कमला मार्केट की एक टीम वहां पहुंची, जिसे देखकर लड़की का हाथ मदद के लिए उठ गया. पुलिस की टीम पास पहुंची तो लड़की ने पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना 2 अप्रैल 2026, एसएन मार्ग इलाके की है. 

पुलिस के अनुसार, बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली 17 साल की लड़की मोनिका (बदला हुआ नाम) ने 14 मार्च 2026 को विवाद के बाद घर छोड़ दिया था. एक परिचित की सलाह पर वह दिल्ली आ गई, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उसे 52 वर्षीय शिवजी दास ने उसे रिसीव किया. दास उसके दोस्त का जानकार था. रेलवे स्टेशन से आरोपी लड़की को नेहरू विहार, दयालपुर स्थित अपने घर ले गया,  जहां घरेलू काम के बहाने से 2 अप्रैल तक रोके रखा. 

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

आरोपी ने किया दुष्कर्म 

इस दौरान शिवजी दास की पत्नी घर से बाहर गई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बदनामी का डर दिखाकर चुप रहने की धमकी दी. 2 अप्रैल को आरोपी उसे एसएन मार्ग इलाके में ले आया और एक पार्किंग में ले जाकर इंतजार करने को कहा. आरोपी की बातचीत से पीड़िता को उस पर शक हो गया. 

प्रेमी पर झूठा केस, अधेड़ से कराई शादी... युवती की कहानी सुन हाईकोर्ट भी पसीजा, कहा- 'अपने मन का करो'

पीड़िता ने पुलिस को किया इशारा 

डरी-सहमी पीड़ित लड़की आरोपी के वापस आने का इंतजार कर रही थी. ठीक उसी समय कमला मार्केट थाने के एसआई किरण सेठी अपनी पेट्रोलिंग टीम के वहां से गुजर रही थीं. पीड़िता ने तुरंत उन्हें इशारा कर मदद मांगी. एसआई उसके पास पहुंची तो पीड़िता ने पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को भी दबोच लिया. मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी लड़की को बेचने की फिराक में था. अचानक पुलिस के पहुंचने के कारण उसका सौदा नहीं हो सका. 

सुहागरात पर दंग रह गया दूल्हा, धूमधाम से शादी कर जिसे घर लाया वो तो कुछ और ही निकली

लड़की को शेल्टर होम भेजा 

इसके बाद कमला मार्केट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ में पॉक्सो समेत अन्य धाराओं केस दर्ज किया. पीड़िता का मेडिकल कराकर उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे एक शेल्टर होम  भेज दिया गया. युवती की सूझबूझ और पुलिस की सतर्कता से एक बच्ची जीवनभर की दरिंदगी की शिकार होने से बच गई.  

Video: AK 47 को खिलौना बताकर 'आतंकियों' को क्लीन चिट दी, UP पुलिस के अफसरों पर गिरी गाज, कैसा खुला राज?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News,  Delhi News,  Delhi Big News,  Delhi Crime News, Delhi Ncr Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com