विज्ञापन

बेगूसराय: 10 रू के लिए होटल में घुसे 25 गुंडे, मालिक को लाठी-डंडों से पीटा, CCTV में कैद वारदात

बिहार के बेगूसराय में 25 बदमाशों ने गुप्ता मिष्ठान भंडार होटल में घुसकर ₹10 के विवाद में लोगों को बेरहमी से पीटा और लूटपाट की. जिसका CCTV फुटेज सामने आया है.

होटल मालिक के साथ मारपीट करते हुए बदमाश
NDTV

Bihar News: बेगूसराय में ऐसा लग रहा है जैसे अपराधी बेलगाम हो गए हैं और उन्हें अब पुलिस का डर नहीं रहा. ताजा मामला कुछ ऐसा ही बयां कर रहा है जहां दस रुपये के लिए बदमाशों ने एक होटल मालिक और उसके कर्मचारी को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा. घटना लाखो थाना इलाके की है. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. घायल होटल मालिक राजेश का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है.

सीसीटीवी फुटेज में क्या -क्या दिखा

 सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है की किस तरह बीस से पचीस की संख्या में बदमाशों अचानक होटल में घुसे और मालिक को निशाने पर लेकर पहले हाथापाई की फिर लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई की.

10 रुपए के विवाद में जमकर हुई मारपीट

दरअसल, बेगूसराय में कोल्ड ड्रिंक का 10 रुपए के विवाद में होटल में घुसकर 20 से 25 बदमाशों ने होटल मालिक और कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की. घटना 6 जून की रात करीब 10 बजे लाखों थाना के खटोपुर स्थित गुप्ता मिष्ठान भंडार होटल की है. जहां मोहम्मद जमशेद अपने दो साथियों के साथ कोल्ड ड्रिंक लेने पहुंचा था और होटल मालिक के द्वारा कोल्ड ड्रिंक 85 रुपए में देने की बात कही जबकि मोहम्मद जमशेद ने 75 में कोल्ड ड्रिंक देने की मांग की. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ.

20 -25 बदमाशों के साथ होटल में घुसकर की मारपीट

आरोप है कि इसके बाद मोहम्मद जमशेद  ने अपने साथियों को होटल के पास बुलाकर मारपीट की. इस मारपीट की घटना में होटल मालिक राजेश कुमार और उसके दो सहयोगी घायल हो गए जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.  

 10 रुपए कम लेने की बात पर की मारपीट

घटना को लेकर होटल मालिक राजेश कुमार ने बताया की  मोहम्मद जमशेद ने होटल में आकर कोल्डड्रिंक की बोतल मांगी जिसकी किमत 85 रूपये थी. वह उस पर10 रुपए कम देने की बात कर रहा था. जिसके इंकार करने पर उसने  होटल में अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की. इसी दौरान उसने होटल मालिक  से 77 हजार रुपए भी लूटे. जिसमें जेब से 50 हजार और होटल के गल्ले  से 17000 रुपये लूटे.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. साथ ही टीम गठित कर आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: बिहार: भतीजे के मर्डर में गवाही देने वाले चाचा की हत्या, ग्रामीणों ने NH-22 किया जाम, SHO सस्पेंड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com