विज्ञापन

असम विमान हादसे में बिहार का लाल अग्निवीर दानिश शहीद, आर्थिक तंगी से लड़कर पाई थी नौकरी

असम के जोरहाट में एयरफ़ोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया, जिसमें बिहार के वायुसेना के अग्निवीर दानिश आलम समेत पांच जवान मारे गए. परिवार अपने इकलौते बेटे को खोने से सदमे में है.

असम विमान हादसे में बिहार का लाल अग्निवीर दानिश शहीद, आर्थिक तंगी से लड़कर पाई थी नौकरी
शहीद वायु अग्निवीर दानिश आलम
NDTV

Assam Plane Crash: असम के जोरहाट में 13 जून को वायुसेना का एक एन-32 (AN-32) एयरक्राफ्ट भीषण हादसे का शिकार होकर क्रैश हो गया. इस दर्दनाक दुर्घटना में विमान में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में देश की सेवा में तैनात बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड अंतर्गत कायमनगर निवासी वायु अग्निवीर दानिश आलम भी शहीद हो गए.जांबाज दानिश आलम ने हाल ही में भारतीय वायुसेना में अग्निवीर के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं. इस हादसे की खबर मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

 परिवार में मचा कोहराम

परिवार में मचा कोहराम
Photo Credit: NDTV

परिवार का इकलौता चिराग था दानिश

शहीद दानिश आलम कायमनगर निवासी मोहम्मद फारूक आलम के इकलौते बेटे थे. वह अक्टूबर 2025 में वायुसेना में अग्निवीर के रूप में सेवा में शामिल हुए थे. उनकी पहली पोस्टिंग असम के जोरहाट में हुई थी. उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर वायुसेना में जगह बनाई थी. परिजनों के अनुसार, 29 जून 2025 को उन्होंने एयरफोर्स स्टेशन बिहटा में ज्वाइन किया था, जिसके बाद 3 जुलाई को वे ट्रेनिंग के लिए कर्नाटक के बेलगांव चले गए थे. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अक्टूबर 2025 में वे वायु सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल हुए और उनकी पहली पोस्टिंग असम के जोरहाट में की गई थी.

Danish Alam

शहीद वायु अग्निवीर दानिश आलम
Photo Credit: NDTV

आर्थिक तंगी से लड़कर पाई थी नौकरी

  वायु अग्निवीर शहीद दानिश के परिवार में उनकी मां अख्तरी बेगम और दो बड़ी बहनें शगुफ्ता और गजाला परवीन हैं. पिता मो. फारूक आलम एचपीसीएल गीधा में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं. परिजनों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति बेहद तंग थी. बेटे की नौकरी लगने के बाद से पिता को परिवार की बेहतर स्थिति होने की उम्मीद थी, लेकिन हादसे की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. दानिश के शहीद होने की सूचना के बाद से कायमनगर गांव में मातम पसरा हुआ है. लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: असम के जोरहाट में वायुसेना का ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश, लगी आग, दो हिस्सों में बंटा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam, Assam News, Bihar News, Bihar, Martyer News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com