विज्ञापन

बिहार: अररिया में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

बिहार में आए दिन पुलिस टीम पर हमले की घटना सामने आती रहती है. बीते मई महीने में बेतिया और सुपौल जिले में पुलिस पर हमले की सूचना मिली थी. अब अररिया जिले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गई पुलिस टीम पर हमले की घटना हुई है.

बिहार: अररिया में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल
अररिया में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

बिहार के अररिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. जिससे पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. पुलिस पर हमले की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंची. 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है. 

हमले में 3 पुलिसकर्मी हुए घायल

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम फारबिसगंज के रामपुर उत्तर में हुई. बताया गया कि आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. जिसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए. डीएसपी राज किशोर ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम को भेजा गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है. 

17 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर

डीएसपी ने बताया कि 17 नामजद समेत 100 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है. बाकी अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

पुलिस टीम पर हमले में गिरफ्तार आरोपी

पहले भी बिहार में पुलिस टीम पर हुआ हमला

बता दें कि बिहार में आरोपियों की गिरफ्तारी या छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमले की पहली घटना नहीं है. इससे पहले मई महीने में बेतिया के नरकटियागंज में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया था, उस दौरान एक SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इसके अलावा 23 मई को सुपौल जिले में हुए हमले में एक एएसआई और एक महिला होमगार्ड घायल गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गांव में किसी विवाद की सूचना पर आई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. बताया गया कि महिला होमगार्ड की राइफल छीन ली गई थी.   

यह भी पढे़ं-

पटना: 'फिल्मी' स्टाइल में ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचीं स्कूल की लड़कियां, दुकानदार पर छिड़का स्प्रे... और फिर?

बिहारः मां ने बाल पकड़कर जमीन पर पटका, पिता ने गला पैर से दबाया, बुआ-भतीजे की लव मैरिज के बाद बवाल!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Police Team Attacked, Araria News, Bihar Latest News, Bihar Latest News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com