विज्ञापन

15 दिन पहले खुले तनिष्क शोरूम से करोड़ों का सोना चोरी, नकाबपोश चोर लिफ्ट शाफ्ट की खुली दीवार से घुसे थे अंदर

मुदुरै के तनिष्क के शोरूम तीन लोग दीवार और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे लगभग 30 प्रतिशत सामान को चुराकर ले गए. चोरी हुए गहनों की सही कीमत जांच के बाद पता चल सकेगी.

15 दिन पहले खुले तनिष्क शोरूम से करोड़ों का सोना चोरी, नकाबपोश चोर लिफ्ट शाफ्ट की खुली दीवार से घुसे थे अंदर
तनिष्क शोरूम में करोड़ों के सोने के गहने चोरी
AI ग्राफिक इमेज
  • मदुरै के तनिष्क शोरूम में करोड़ों रुपये के सोने के गहने चोरी हो गए हैं
  • नकाबपोश तीन चोर शोरूम की पिछली दीवार और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और कीमती गहने चुरा ले गए
  • पुलिस ने कहा कि चोरी हुए गहनों की कीमत शोरूम प्रबंधन की शिकायत के बाद तय होगी

तमिलनाडु के मदुरै में सोने की बड़ी चोरी हुई है. 15 दिन पहले जिस तनिष्क शोरुम का उद्घाटन हुआ था उसमें से करीब 20 किलो सोने के गहने चोर उड़ा ले गए. चोरी की ये घटना हैरान करने वाली है. नकाबपोश चोर तनिष्क के शोरूम में घुसे और करोड़ों रुपये के कीमती गहने चुराकर फरार हो गए. भाषा के मुताबिक, चोरी की इस घटना की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी. हालंकि चोरी हुए सोने के गहनों की कीमत अब तक पता नहीं चल सकी है. पुलिस का कहना है कि चोरी से हुए नुकसान की सही कीमत शोरूम प्रबंधन की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद ही चल सकेगी. ये सिर्फ अनुमानित वजन है.

चोरी के बारे में कैसे पता चला?

मदुरै बाइपास रोड स्थित तनिष्क के शोरूम को खोलने गुरुवार सुबह कर्मचारी पहुंचे थे, इसी दौरान उनको चोरी का पता चला.15 दिन पहले ही इसका उद्घाटन हुआ था. शुरुआती जांच में पता चला है कि चोर पीछे की दीवार और दरवाजे तोड़कर शोरूम में घुसे थे. दरअसल वहां पर लिफ्ट शाफ्ट के लिए खुली हुई दीवार थी. सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि चोरी की इस वारदात में तीन लोग शामिल थे.

CCTV फुटेज में दिखे तीन चोर

मदुरै शहर के पुलिस कमिश्नर एस. राजेंद्रन दक्षिण क्षेत्र के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ए.जी. इनिगो दिव्यन और ट्रैफिक पुलिस डिप्टी कमिश्नर एस. वनिता के साथ घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे. उन्होंने बताया कि इस वारदात में तीन लोगों के शामिल होने का संकेत सीसीटीवी फुटेज से मिला है.

दीवार और दरवाजा तोड़कर शोरूम में घुसे चोर

पुलिस कमिश्नर ने मीडिया को बताया कि तीन लोग दीवार और दरवाजा तोड़कर शोरूम में घुसे और वहां रखे लगभग 30 प्रतिशत सामान को चुराकर ले गए. चोरी हुए गहनों की सही कीमत जांच के बाद पता चल सकेगी.

डिसप्ले वाले गहने चुरा ले गए

खोजी कुत्तों की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है. आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालले जा रहे हैं.वहीं डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि चोरों ने सिर्फ डिसप्ले वाले गहने चोरी किए हैं, जबकि लॉकर में बाकी के गहने सुरक्षित रखे हैं.  मामले को सुलझाने के लिए तीन सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के नेतृत्व में विशेष दल गठित किए गए हैं. प्रत्येक दल में तीन निरीक्षक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-झारखंड में ज्वेलरी शॉप में हिजाब-मास्क पर पाबंदी, चेहरा ढका तो सीधे हवालात जाओगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Robbery, Madurai News, Tanishq Gold Demand, Tanishq Showroom Robbery, Tamilnadu News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com