- अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी, घुड़दौड़ प्रतियोगिता के लिए रातभर चला काम, रेत बिछाकर तैयार हुआ मैदान
- अनंत सिंह खुद संभाल रहे मोर्चा, सुबह से मैदान का कर रहे निरीक्षण
- लाखों मेहमानों के लिए विशाल किचन, दिन-रात बन रहे पकवान
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर उनके पैतृक गांव नदवां में उत्सव जैसा माहौल है. शादी समारोह को भव्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं. लाखों मेहमानों के पहुंचने की संभावना के बीच विशाल भोजन व्यवस्था, घुड़दौड़ प्रतियोगिता और हेलिपैड निर्माण तक का इंतजाम किया गया है. गांव में सुबह से देर रात तक तैयारियां जारी हैं और खुद अनंत सिंह समेत परिवार के सदस्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने में जुटे हुए हैं. शादी को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
नदवां गांव में शाही आयोजन की तैयारी, घुड़दौड़ प्रतियोगिता का इंतजार
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी बुधवार को आयोजित हो रही है. इसके लिए उनके पैतृक गांव नदवां को विशेष रूप से सजाया गया है. आयोजकों ने NDTV को बताया समारोह में करीब 4 से 5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है. मेहमानों की मेजबानी के लिए बड़े स्तर पर भोजन की व्यवस्था की गई है. विशाल किचन में सुबह से ही हलवाई और रसोइये तरह-तरह के व्यंजन तैयार करने में जुटे हुए हैं.

घोड़ों की रेस के लिए मैदान तैयार
Photo Credit: NDTV
हाल ही में हुई बारिश के कारण मैदान में पानी जमा हो गया था, जिससे आयोजन को लेकर आशंका पैदा हो गई थी. इसके बाद अनंत सिंह खुद अपने समर्थकों के साथ मैदान की तैयारी में जुट गए. मैदान को समतल करने के लिए कई ट्रैक्टर लगाए गए और रेत बिछाने के बाद रोड रोलर से पूरे क्षेत्र को घुड़दौड़ के लिए तैयार किया गया. सुबह से ही विभिन्न जिलों से आए घोड़ों को मैदान में अभ्यास कराया जा रहा है.

साउंड सिस्टम और लाइटिंग की तैयारी
Photo Credit: NDTV
इस बार डोमन मुखिया का कहना है कि अब राजा की अगली पीढ़ी रेस में हिस्सा लेने के लिए तैयार है.

मेहमानों के लिए हेलीपैड बनाया गया
Photo Credit: NDTV
दो हेलिपैड बनाए जा रहे, खुद निगरानी कर रहे अनंत सिंह
शादी में आने वाले विशिष्ट मेहमानों को ध्यान में रखते हुए हेलिपैड की भी व्यवस्था की जा रही है. जानकारी के अनुसार एक हेलिपैड देर रात तक तैयार कर लिया गया था, जबकि दूसरे हेलिपैड के निर्माण का काम बुधवार सुबह से जारी रहा. दर्जनों मजदूर इसके निर्माण में लगे हुए हैं. तैयारियों की निगरानी के लिए अनंत सिंह देर रात तक मैदान में मौजूद रहे. बुधवार सुबह भी वह आयोजन स्थल और घुड़दौड़ मैदान का निरीक्षण करते नजर आए. वहीं उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्य भी अलग-अलग व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं ताकि मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो. आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि लाखों मेहमानों के स्वागत और भोजन व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं. सुबह से ही बड़े-बड़े कड़ाहों में पकवान तैयार किए जा रहे हैं और कोशिश की जा रही है कि आने वाले मेहमानों की खातिरदारी में कोई कमी न रह जाए.
यह भी पढ़ें : 5 लाख लोगों का खाना, 500 हलवाई... अनंत सिंह की बेटी की शादी के लिए पूरे नदवां में दिवाली जैसी रंगत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं