विज्ञापन

घुड़दौड़ मैदान की तैयारी में खुद उतरे अनंत सिंह, बेटी शिवांगी की शादी में पंजाब से पहुंचे किन्नर समाज के लोग

मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हुए हैं. 25 नवंबर तक घुड़दौड़ मैदान तैयार करने के लिए वे खुद सैकड़ों समर्थकों के साथ मैदान में उतर गए हैं. मैदान से पानी निकालने, कीचड़ हटाने, बालू डालने और रोड रोलर से पिच तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है.

घुड़दौड़ मैदान की तैयारी में खुद उतरे अनंत सिंह, बेटी शिवांगी की शादी में पंजाब से पहुंचे किन्नर समाज के लोग
NDTV

मोकामा में विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां अपने चरम पर हैं. एक तरफ अनंत सिंह खुद घुड़दौड़ मैदान को समय पर तैयार कराने के लिए सैकड़ों समर्थकों के साथ मैदान में जुटे हैं, तो दूसरी ओर पंजाब और लुधियाना से पहुंचे किन्नर समाज के लोगों ने शादी के माहौल में अपनी मौजूदगी से रौनक बढ़ा दी है. आज यानी 24 नवंबर को संगीत का कार्यक्रम है.

मोकामा में 25 नवंबर तक घुड़दौड़ मैदान को पूरी तरह तैयार करने की कवायद तेज हो गई है. विधायक अनंत सिंह ने खुद इसकी जिम्मेदारी संभाल ली है. उनके मैदान में उतरते ही सैकड़ों समर्थक और स्थानीय लोग भी मैदान को दुरुस्त करने के काम में लग गए हैं. पिछले एक-दो दिनों से लगातार मैदान में जमा पानी निकालने का काम किया जा रहा है ताकि शादी से जुड़े आयोजनों में किसी तरह की दिक्कत न आए.

ग्रामीण बढ़ चढ़कर कर रहे मदद

ग्रामीणों के साथ-साथ मशीनों की मदद भी ली जा रही है. सक्शन मशीन से मैदान में भरे पानी को बाहर निकाला जा रहा है. पानी निकलने के बाद बची कीचड़ को हटाने और जमीन को मजबूत बनाने के लिए ट्रैक्टरों से बालू डाला जा रहा है. इसके बाद ट्रैक्टर चलाकर मिट्टी को समतल किया जा रहा है. मैदान को बेहतर बनाने के लिए रोड रोलर मशीन से पिच तैयार की जा रही है ताकि घुड़दौड़ और अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रूप से हो सकें.

इस पूरे काम की खास बात यह है कि अनंत सिंह खुद मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं. समर्थकों और ग्रामीणों के साथ मिलकर वे मैदान को जल्द से जल्द तैयार कराने में जुटे हुए हैं. तैयारियों की रफ्तार देखकर माना जा रहा है कि निर्धारित समय तक मैदान पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा.

पंजाब से आए आर्शीवाद देने आए किन्नर

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में शामिल होने और नवदंपति को दुआएं देने के लिए पंजाब से किन्नर समाज के लोग भी मोकामा पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक पंजाब के लुधियाना से 25 से अधिक किन्नर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं. वे फिलहाल पटना के गुरुद्वारा में ठहरे हुए हैं.

किन्नर समाज के लोगों ने दूल्हा-दुल्हन को गीत गाकर अपना आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की दुआ की. उन्होंने कहा कि वे शादी समारोह देखने के बाद ही पंजाब लौटेंगे. इस दौरान उन्होंने विधायक अनंत सिंह से मुलाकात की अपनी दिली ख्वाहिश भी जाहिर की है.

बताया जा रहा है कि किन्नर समाज के लोग अनंत सिंह से मिलने के इंतजार में पंडाल में ही रुके हुए हैं. शादी को लेकर पूरे इलाके में खासा उत्साह है और दूर-दराज से लोगों के आने का सिलसिला जारी है. 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने तीसरी बार चलाई अपनी डिमांड पर कैंची, अब मांगीं 110 सीटें; साढ़े तीन घंटे क्या बात हुई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh, Shivangi Singh Haldi Nadama Village
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com