विज्ञापन

TVS का जोरदार झटका! एकसाथ महंगे हो गए कई स्कूटर, 11 हजार रुपये तक बढ़े दाम, देखें पूरी लिस्ट

TVS ने iQube, Orbiter, Jupiter 110, Jupiter 125 और Ntorq 125 समेत कई स्कूटर्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. इसका असर अब आम आदमियों पर पड़ेगा जो नया स्कूटर लेने का प्लान कर रहे थे.

TVS ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. TVS Motor Company ने अपने कई स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतों के तहत कुछ मॉडलों की कीमत में 11,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है. सबसे बड़ी बढ़ोतरी कंपनी की इलेक्ट्रिक iQube और Orbiter रेंज में देखने को मिली है. वहीं पेट्रोल स्कूटर Jupiter 110, Jupiter 125 और Ntorq 125 भी पहले से महंगे हो गए हैं.

iQube और Orbiter की कीमतों में बड़ा इजाफा

TVS की इलेक्ट्रिक iQube रेंज में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 3.5kWh वैरिएंट में हुई है. इसकी कीमत 1.33 लाख रुपये से बढ़कर 1.42 लाख रुपये हो गई है. यानी इसमें 9,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

बेस 2.2kWh iQube की कीमत अब 1.16 लाख रुपये हो गई है, जो पहले 1.11 लाख रुपये थी. यानी इसमें 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

iQube S (4.7kWh) अब 1.61 लाख रुपये में मिलेगी. पहले इसकी कीमत 1.55 लाख रुपये थी. वहीं टॉप मॉडल iQube ST (5.3kWh) की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1.75 लाख रुपये हो गई है.

हालांकि 3.1kWh iQube वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह अब भी 1.33 लाख रुपये में उपलब्ध है. नई Orbiter सीरीज में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. Orbiter V1 की कीमत 88,250 रुपये से बढ़कर 99,250 रुपये हो गई है. यानी इसमें 11,000 रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं Orbiter V2 अब 1.14 लाख रुपये में मिलेगी, जबकि पहले इसकी कीमत 1.05 लाख रुपये थी.

Jupiter और Ntorq भी हुए महंगे

पेट्रोल स्कूटरों की बात करें तो Jupiter 110 की नई कीमत अब 73,975 रुपये से 88,850 रुपये के बीच है. अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से इसमें 575 रुपये से 1,950 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. Jupiter 125 की कीमत अब 81,110 रुपये से 89,935 रुपये के बीच पहुंच गई है. इसके अलग-अलग वैरिएंट 875 रुपये से 2,410 रुपये तक महंगे हुए हैं.

स्पोर्टी Ntorq 125 Disc वैरिएंट की कीमत 82,500 रुपये से बढ़कर 83,350 रुपये हो गई है. यानी इसमें 850 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं Ntorq 125 Race Edition की कीमत भी 850 रुपये बढ़कर 88,800 रुपये हो गई है. पहले इसकी कीमत 87,950 रुपये थी.

ये भी पढ़ें: पैनोरोमिक सनरूफ और 540° कैमरा.. आ गई नई Mahindra Scorpio N, दिखेंगे ये बदलाव, जानें कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TVS IQube, TVS IQube Electric, TVS Jupiter 110, TVS Price Hike, Scooter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com