TVS फैन्स के लिए खुशखबरी है. कंपनी की बाइक TVS Apache RTR 160 4V का एक नया और एडवांस वेरिएंट लॉन्च हो गया है. इसमें TFT डिस्प्ले, गूगल मैप मिररिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और मॉडर्न Type-C चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
ये नया वेरिएंट TVS मोटर कंपनी त्योहारी सीजन को देखते हुए अपने अपाचे लाइनअप के लिए किए गए तकनीकी अपडेट के तहत पेश किया गया है. इस बाइक में प्राइमरली टेक्नोलॉजी और राइडर की सहूलियत को ध्यान में रखकर बदलाव किए गए हैं. इसके इंजन या मैकेनिकल पार्ट्स में बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे. राइडर्स के लिए इस टॉप-स्पेक वेरिएंट में नेविगेशन, चार्जिंग और राइडिंग डेटा को देखना और मैनेज करना बेहद आसान होगा.
TVS Apache RTR 160 4V में दिखेंगे कई बदलाव
इस गाड़ी का सबसे बड़ा बदलाव इसमें दिया गया TFT डिस्प्ले और Google Map Mirroring फीचर है. इसकी मदद से राइडर अपने स्मार्टफोन को बाइक के डिस्प्ले से पेयर (कनेक्ट) कर सकते हैं. जिसके बाद मोबाइल की स्क्रीन पर दिखने वाला नेविगेशन सीधे बाइक के मीटर पर दिखाई देने लगेगा. इससे सफर के दौरान बार-बार जेब से फोन निकालने या फोन होल्डर पर नजर टिकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इसके अलावा, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें पैनिक ब्रेक अलर्ट दिया गया है, जो अचानक और तेज ब्रेक लगाने पर पीछे आ रहे वाहनों को इंडिकेटर्स के जरिए सचेत करने का काम करता है. साथ ही रास्ते में मोबाइल चार्ज करने के लिए एक आधुनिक Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. ये सभी बदलाव मुख्य रूप से राइडर की कनेक्टिविटी और रोजमर्रा की सहूलियत को बेहतर बनाने के लिए किए गए हैं.

New TVS Apache RTR 160 4V की कीमत
दिल्ली में इस अपडेटेड TVS Apache RTR 160 4V) की एक्स-शोरूम कीमत 1.41 लाख रुपये तय की गई है. TVS ने इसे बेहद आकर्षक कलर ऑप्शन्स के साथ पेश किया है, जिनमें शैम्पेन गोल्ड अलॉय व्हील्स के साथ आर्कटिक टील, मैट ब्लैक, रेसिंग रेड और मरीन ब्लू रंग शामिल हैं. कंपनी के अनुसार, ये मोटरसाइकिल 17 सितंबर 2026 से भारत भर में TVS की सभी अधिकृत डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुकी है.
Apache RTR 160 4V में कोई मैकेनिकल चेंज नहीं
इस नए तकनीकी अपडेट के साथ बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव या नया इंजन शामिल नहीं किया गया है. इसका पूरा फोकस केवल राइडिंग इक्विपमेंट्स और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने पर रखा गया है. मैकेनिकल तौर पर देखें तो, नई Apache RTR 160 4V में पहले की तरह ही 159.7cc का फोर-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है. TVS मोटर के अनुसार, ये इंजन स्पोर्ट मोड में 17.30 hp की अधिकतम पावर और 14.73 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है.
ये भी पढ़ें- Hero का धमाका ऑफर! धड़ाम से गिरी इन 2-व्हीलर्स की कीमत, साथ में 10 हजार तक का कैशबैक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं