विज्ञापन

36 की उम्र, 4 साल का संघर्ष, फिर टीम इंडिया में एंट्री, भुवनेश्वर की कहानी ने किसका जीत लिया दिल?

भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है. जिसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने अपना विचार साझा किया है.

36 की उम्र, 4 साल का संघर्ष, फिर टीम इंडिया में एंट्री, भुवनेश्वर की कहानी ने किसका जीत लिया दिल?
भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उनके कठिन परिश्रम का फल एक बार फिर से मिला है. जी हां, करीब चार साल से भारतीय टीम में वापसी के लिए जोर लगा रहे 36 वर्षीय तेज गेंदबाज को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय बेड़े में शामिल किया गया है. जिससे उनके चाहने वाले काफी खुश हैं. फैंस ही नहीं देश के कई पूर्व क्रिकेटर भी भुवनेश्वर कुमार की वापसी से प्रसन्न हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर कर रहे है . इन्हीं दिग्गजों में पूर्व स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का भी नाम शामिल है. जिन्होंने भुवनेश्वर कुमार के दोबारा वापसी पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की है. 

भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर चेतेश्वर पुजारा का बयान 

चेतेश्वर पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स पर अपना विचार साझा करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में भुवी ने जिस तरह से मेहनत की है. उस हिसाब से उन्हें मौका मिलना ही चाहिए था. उन्होंने कहा, 'क्योंकि इन्होंने अपने खेल पर कठिन परिश्रम किया है. उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है. वह आरसीबी के साथ दो खिताब जीत चुके हैं. उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की है. वह इस मौके का पूरी तरह से हकदार हैं. 

भुवनेश्वर कुमार का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले छठवें गेंदबाज हैं. 2012 से खबर लिखे जाने तक उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से कुल 87 मैच खेले हैं. इस बीच उनको 86 पारियों में 23.10 की औसत से 90 सफलता हाथ लगी है. जिसमें दो बार पांच और तीन बार चार विकेट चटकाने का कारनामा शामिल है. 

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव. 

न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का शेड्यूल 

पहला टी20 - 22 अक्तूबर 2026 - दोपहर 1:30 बजे - क्राइस्टचर्च (हैगले ओवल)
दूसरा टी20 - 24 अक्तूबर 2026 - दोपहर 1:30 बजे - क्राइस्टचर्च (हैगले ओवल)
तीसरा टी20 - 27 अक्तूबर 2026 - दोपहर 1:30 बजे - वेलिंगटन (स्काई स्टेडियम)
चौथा टी20 - 30 अक्टूबर 2026 - दोपहर 1:30 बजे - ऑकलैंड (ईडन पार्क)
पांचवां टी20 - 01 नवंबर 2026 - दोपहर 1:30 बजे - हैमिल्टन (सेडन पार्क)

यह भी पढ़ें- 0,0,0,0,0,0: भारत के खिलाफ श्रीलंका की आधी टीम खाता भी नहीं खोल पाई, जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Bhuvneshwar Kumar Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com