विज्ञापन

Royal Enfield को टक्कर देने वाली जबरदस्त बाइक, 4,999 रुपये से बुकिंग शुरू, जानें फीचर्स

Triumph Bonneville T40 की बुकिंग भारत में 4,999 रुपये में शुरू हो गई है. इसकी कीमत 2.80 लाख रुपये रखी गई है. इसका मुकाबला Royal Enfield Classic 350, Honda CB350C और Jawa 350 से होगा.

Royal Enfield को टक्कर देने वाली जबरदस्त बाइक, 4,999 रुपये से बुकिंग शुरू, जानें फीचर्स
Triumph Bonneville T40
Triumph

Triumph ने अपनी नई धांसू बाइक Triumph Bonneville T40 की बुकिंग्स को आधिकारिक तौर पर भारत में ओपन कर दिया है. ग्राहक इस प्रीमियम रेट्रो बाइक को 4,999 रुपये की बुकिंग राशि देकर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं. आपको बता दें कि Triumph ने इस बाइक को दो मॉडल्स Bonneville T40 Black और अधिक बजट-फ्रेंडली Bonneville T4 के साथ इसी हफ्ते भारतीय बाजार में उतारा है. Triumph Bonneville T40 की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.80 लाख रुपये तय की गई है. इसी कीमत पर इसका डार्क थीम वाला 'T40 Black' वेरिएंट भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा.

लॉन्चिंग टाइमलाइन, डिलीवरी और Bonneville T4 के दाम

कंपनी के अनुसार, नई Bonneville T40 की डिलीवरी भारत में नवंबर 2026 से शुरू कर दी जाएगी. जो ग्राहक थोड़े कम बजट में ट्रायम्फ की क्लासिक बाइक चाहते हैं, उनके लिए कंपनी ने Bonneville T4 मॉडल भी लॉन्च किया है. इसकी कीमत 2.55 लाख रुपये रखी गई है. इसके लिए आपको थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा. इस मॉडल की डिलीवरी जनवरी 2027 के दूसरे हफ्ते से शुरू की जाएगी. ग्राहक कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाकर घर बैठे इसे बुक कर सकते हैं. हालांकि आपके शहर और डीलरशिप के आधार पर डिलीवरी टाइमलाइन में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

Triumph Bonneville T40 के फीचर्स

परफॉर्मेंस और रफ्तार के मामले में ट्रायम्फ की इस बाइक का इंजन बेहद एडवांस्ड तकनीक पर काम करता है. ये बाइक ब्रांड के नए 349cc के सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन से पावर्ड होती है. इसे खासतौर से बॉनेविले सीरीज के लिए ट्यून किया गया है. ये दमदार इंजन 29 hp की मैक्सिमम पावर और 31.2 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में पूरी तरह सक्षम है. बेहतर राइडिंग के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. स्मूथ गियर शिफ्टिंग के लिए इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल तकनीक और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Triumph Bonneville T40 मे आरामदायक सफर के लिए इसके फ्रंट में पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है. सुरक्षा के लिए इसमें ABS के साथ दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं जो आगे 18-इंच और पीछे 17-इंच के स्पोक व्हील्स पर फिट मिलते हैं.

इन बाइक्स से होगी कड़ी टक्कर

ट्रायम्फ ने क्लासिक लुक के साथ इस बाइक के कॉकपिट को कई मॉडर्न और डिजिटल फीचर्स से पूरी तरह लोड किया है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला सर्किल साइज का 4-इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसकी मदद से राइडर सीधे अपनी स्क्रीन पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, फोन कॉल्स और म्यूजिक कंट्रोल्स को आसानी से मैनेज कर सकता है. लंबी यात्राओं को आसान बनाने के लिए इसमें 5 राइडिंग मोड्स, क्रूज़ कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

इसकी स्टैंडर्ड सीट की ऊंचाई 790mm रखी गई है, लेकिन कम हाइट वाले राइडर्स के लिए कंपनी एक्सेसरी के रूप में एक लो-सीट विकल्प भी दे रही है जो इसकी ऊंचाई को घटाकर मात्र 770mm कर देता है. भारतीय बाजार के 350cc सेगमेंट में नई Triumph Bonneville T40 का सीधा मुकाबला इस सेगमेंट की बेताज बादशाह Royal Enfield Classic 350, Honda CB350C और Jawa 350 जैसी क्रूजर मोटरसाइकिलों से होने वाला है.

यह भी पढ़ें- लगभग 35 KM का माइलेज, कीमत 3.69 लाख से शुरू, देश की सबसे सस्ती कारें, सुरक्षा भी जोरदार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Triumph Bonneville T40, Royal Enfield Classic 350, Bike, Honda CB350C
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com