विज्ञापन

लगभग 35 KM का माइलेज, कीमत 3.69 लाख से शुरू, देश की सबसे सस्ती कारें, सुरक्षा भी जोरदार

सुरक्षा से कोई समझौता किए बिना आप कम कीमत में भी दमदार सेफ्टी के साथ कार घर ला सकते हैं. इन कारों की कीमत 3.69 लाख रुपये से शुरू होती है. इस लिस्ट में Maruti Alto, Celerio, Tata Tiago और Renault Kwid तक शामिल हैं.

लगभग 35 KM का माइलेज, कीमत 3.69 लाख से शुरू, देश की सबसे सस्ती कारें, सुरक्षा भी जोरदार
Tata Tiago
TATA

Cheapest Cars in India: अक्सर पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों का बजट काफी सीमित होता है. जिसकी वजह से कई फीचर्स और सेफ्टी स्टैंडर्ड से उन्हें समझौता करना पड़ता है. हालांकि, अब भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार पूरी तरह बदल चुका है. देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनियां अब अपनी सबसे सस्ती और शुरुआती बजट कारों में भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड के तौर पर शामिल कर रही हैं. अगर आप भी बेहद कम बजट में अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित, स्टाइलिश और बंपर माइलेज देने वाली कार तलाश रहे हैं, तो आपको यहां पर बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं. 

Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10 देश की सबसे सस्ती कार और मिडिल क्लास फैमली की पसंदीदा है. Maruti Suzuki Alto K10 की कीमत 3.69 लाख रुपये से शुरू होती है.  केबिन के अंदर एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कीलेस एंट्री की सुविधा मिलती है. ये कार 1.0-लीटर K10C पेट्रोल इंजन (67 PS पावर और 89 Nm टॉर्क) पर काम करती है. ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स के साथ आता है, जो पेट्रोल में 24.39 से 24.9 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट में पूरे 33.85 किमी/किग्रा का बंपर माइलेज देने का दावा करता है.  मारुति ने अब इस बजट कार में भी 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं.

Maruti Suzuki Celerio 

Maruti Suzuki Celerio एक बेहद स्टाइलिश और बड़े केबिन वाली फैमिली हैचबैक कार है. इसका मुकाबला सीधे हुंडई की गाड़ियों से होता है. Maruti Suzuki Celerio  की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख से शुरू होती है. इसमें शानदार 313 लीटर का विशाल बूट स्पेस मिलता है. इसमें 3D आर्गेनिक स्कल्प्टेड डिजाइन के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, इंजन पुश-स्टार्ट/स्टॉप बटन और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स दिए गए हैं.

ये 1.0-लीटर 3-सिलेंडर ड्यूल-जेट पेट्रोल इंजन के साथ आती है. ये 67 PS की पावर देता है. Maruti Suzuki Celerio  पेट्रोल मोड में 25 से 26.68 किमी/लीटर और CNG मोड में पूरे 34.43 किमी/किग्रा का रिकॉर्ड माइलेज देने का दावा करती है.  पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD और चढ़ाई पर पीछे लुढ़कने से बचाने के लिए हिल-होल्ड असिस्ट की सुविधा दी गई है.

Tata Tiago

टाटा मोटर्स की ये कार अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. Tata Tiago की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख से शुरू होती है. इसका स्पोर्टी 'Impact 2.0' डिजाइन इसे सड़क पर बेहद प्रीमियम विजुअल अपील देता है.  केबिन में 7-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, संगीत के शौकीनों के लिए 8-स्पीकर वाला हरमन (Harman) साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी क्लाइमेट कंट्रोल और ठंडी हवा देने वाला कूल्ड ग्लोवबॉक्स दिया गया है.

Tata Tiago में दमदार 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन (86 PS पावर और 113 Nm टॉर्क) दिया गया है. मैनुअल और एएमटी ऑप्शन्स के साथ ये पेट्रोल में 19 से 20 किमी/लीटर और इसके iCNG मॉडल में 26.49 किमी/किग्रा का माइलेज देती है. टाटा की इस हैचबैक में यात्रियों की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल (CSC) और रिवर्स पार्किंग कैमरा मिलता है.

Renault Kwid 

Renault Kwid  बजट रेंज में आने वाली सबसे स्टाइलिश और बोल्ड लुक वाली हैचबैक कार है. हालांकि, कंपनी ने अब केवल दो वेरिएंट्स में ही सीमित कर दिया है: इसके बेस 'Evolution' वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये है, जबकि इसके ऑटोमैटिक 'Climber AMT' वेरिएंट की कीमत 5.61 लाख रुपये रखी गई है. इसमें कीलेस एंट्री, रिवर्स पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और मैनुअल एसी जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं.

Renault Kwid 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन (69 PS पावर और 92 Nm टॉर्क) के साथ आती है, जो 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक एएमटी के साथ 21.7 से 22.5 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है. इसमें सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है. इसके टॉप-एंड वेरिएंट में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

आपको बता दें कि शहर और वेरिएंट के हिसाब से इन कारों की कीमत में आपको बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस वजह से फाइनल डील करने से पहले एक बार अपने नजदीकी शोरूम या ऑथोराइज्ड डीलर से जरूर संपर्क कर लें.

यह भी पढ़ें- 16.61 किमी का माइलेज, कीमत 12 लाख से कम, Creta को धूल चटाने वाली SUV!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Suzuki Alto K10, Maruti Suzuki Celerio, Tata Tiago, Renault KWID
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com