भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर कमेंट्री बॉक्स में उस दौरान अपना आपा खो बैठे. जब आकाश दीप की गेंद पर एक कैच स्लिप के फिल्डर तक पहुंचने से पहले ही जमीन पर गिर गया. यह वाक्या भारतीय गेंदबाजी के दौरान 96वें ओवर में देखने को मिला. आकाश दीप गेंदबाजी कर रहे थे. वहीं नाथन स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे. दीप के इस ओवर की एक गेंद स्मिथ के बल्ले को चूमती हुई दूसरी स्लिप में तैनात केएल राहुल की तरफ चली गई. मगर राहुल कैच लपक पाते. उससे पहले ही गेंद उनके मुंह के सामने टप्पा खा गई. जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ कमेंट्री बॉक्स में मौजूद सुनील गावस्कर भी काफी परेशान नजर आए. उन्हें निराशा में अपने हाथ को मुक्का बनाकर मारते हुए देखा गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
गावस्कर ने भारतीय खिलाड़ियों के दिया था सुझाव
इस वाक्ये के बाद गावस्कर ने तुरंत ऑन एयर कहा कि वह पहले दिन के अंतिम सत्र से ही भारतीय विकेटकीपर और स्लिप के फील्डरों को थोड़ा आगे खड़ा होने की सलाह दे रहे हैं. क्योंकि हेगले ओवल की पिच धीमी उछाल वाली है. यहां बल्ले का किनारा लेने के बाद गेंद फील्डरों तक नहीं पहुंच पा रही है. वह उनके हाथ में जाने से पहले ही गिर जा रही है.
Sunil Gavaskar's reaction after Rishabh Pant got dismissed 🤣🤣🤣🤣😂😂😂 https://t.co/WgkvzwWaCp
— Pitch Report (@Cric_freak_18) November 28, 2026
मिले मौकों का न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने उठाया फायदा
भारत के तरफ से मिले मौकों का न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने खूब फायदा उठाया. परिणाम यह रहा कि पूरी टीम पहली पारी में 356 रन बनाने में सफल रही. टॉम ब्लंडल (89) और कैप्टन टॉम लैथम (59) ने अर्धशतक लगाया.
भारत की शुरुआत रही खराब
जवाब में भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड की टीम से पहली पारी के आधार पर भारत अब भी 240 रन पीछे है.
टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल (25), देवदत्त पडिक्कल (21), ऋषभ पंत (23) और कप्तान शुभमन गिल (17) ने अच्छी शुरुआत की. मगर उसे वह बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. दिन का खेल समाप्त होने तक ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर 10 रन बनाकर आउट हुए.
यह भी पढ़ें- क्राइस्टचर्च टेस्ट में बुमराह क्यों रहे विकेटलेस? सुनील गावस्कर ने बताई बड़ी वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं