भारतीय टू-व्हीलर बाजार में Hero MotoCorp का दबदबा आज भी वैसा ही बरकरार है जैसा सालों पहले था. कंपनी की दो सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर बाइक्स Splendor और HF Deluxe ने अक्टूबर महीने की सेल्स लिस्ट में एक बार फिर से टॉप पर कायम है. अगर हम इन दोनों बाइक्स की कुल बिक्री को मिला दें, तो ये अकेले ही कंपनी की कुल मोटरसाइकिल बिक्री का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन जाती हैं.
इन दोनों के अलावा Glamour, Passion और युवाओं की पसंदीदा Xtreme 125R भी अक्टूबर की बेस्ट-सेलिंग लिस्ट में शामिल रही हैं. यहां पर हम आपको अक्टूबर महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं.
Hero Splendor: बंपर सेल के साथ बनी नंबर-1 (3.94 लाख यूनिट्स)
अक्टूबर 2026 के महीने में Splendor देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है. पिछले साल अक्टूबर में बिकी 3.22 लाख यूनिट्स के मुकाबले इस बार इसकी बिक्री में पूरे 23% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Splendor आज भी भारतीय ग्राहकों की सबसे पहली पसंद बनी हुई है, और इसका श्रेय इसके प्रैक्टिकल डिजाइन, दमदार माइलेज देने वाले इंजन और बेहद कम मेंटेनेंस खर्च को जाता है. शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इस बाइक का एकतरफा जलवा है जो इसके सेल्स चार्ट को हमेशा सबसे ऊपर रखता है.
Hero Splendor Plus की कीमत और फीचर्स
Hero Splendor Plus की एक्स-शोरूम कीमत 78,912 रुपये से शुरू होती है. इस सीरीज का सबसे बेसिक और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है. इस बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 7.91hp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये बाइक 4-स्पीड गियरबॉक्स, 9.8 लीटर के फ्यूल टैंक और मात्र 112 किलोग्राम के बेहद हल्के वजन के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि ये E20 पेट्रोल पर 70 Kmpl तक का माइलेज देती है.
इसके स्टैंडर्ड मॉडल में पुराना एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जबकि इसके टॉप-एंड XTEC वेरिएंट्स में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और SMS अलर्ट्स के साथ फुल डिजिटल डिस्प्ले भी मिल जाता है. इसका कम वजन भारी ट्रैफिक के बीच गाड़ी को संभालने में बहुत मदद करता है. इस वजह से गांव हो या शहर लोग इसको रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें | फॉर्च्यूनर की छुट्टी करने आ रही है JSW Combat SUV, दमदार रेंज और फीचर्स, लॉन्च से पहले जान लें ये बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं