पिछले महीने यानी अगस्त 2026 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में CNG कारों की बिक्री में एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है. देश की सबसे बड़ा कार मैन्युफैक्चरर Maruti Suzuki ने CNG कारों की बिक्री में अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रहा. सबसे खास बात रही कि बिल्कुल नए अवतार में आई Maruti Dzire ने लॉन्चिंग के पहले ही महीने में बिक्री के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. आइए आपको देश में बिकने वाली टॉप CNG कारों और उसकी खासियतों के बारे में बताते हैं.
Maruti Ertiga
अगस्त 2024 में Maruti Ertiga ने कुल 13,352 यूनिट्स की शानदार बिक्री के साथ CNG सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8,90,000 रुपये से है. ये शानदार 7-सीटर कार 1.5-लीटर के K15C Dual-Jet इंजन पर चलती है, जो 26.11 किमी/किग्रा का बेहतरीन माइलेज के साथ आता है. केबिन के भीतर 7-इंच का SmartPlay Pro टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं. सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी (ABS with EBD), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Maruti Dzire
शानदार सेडान Maruti Dzire ने अगस्त में कुल 12,963 CNG यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है, जो इसकी सालाना बिक्री में 26% की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसके CNG वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतें 8.74 लाख से 9.84 लाख के बीच हैं. ये कार कंपनी के बिल्कुल नए और मॉडर्न 1.2-लीटर Z-series इंजन के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि ये रिकॉर्ड 33.73 किमी/किग्रा का बंपर माइलेज देती है.
इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी वाला बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और सेगमेंट में पहली बार एक शानदार इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया गया है. इस नई सेडान को Global NCAP से कड़े क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें 6 एयरबैग्स, ESP और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं.
Maruti Wagon R
फैमली और डेली इस्तेमाल के लिए सबसे लोकप्रिय हैचबैक Maruti Wagon R ने अगस्त में कुल 9,405 CNG यूनिट्स बेची हैं, जो इसकी सालाना बिक्री में 34% का उछाल दिखाता है. इसके CNG वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें लगभग 6.45 लाख से 6.90 लाख के बीच हैं. अपने सिग्नेचर टॉल-बॉय डिजाइन वाली ये कार 1.0-लीटर पेट्रोल-CNG इंजन के साथ आती है, जो सेगमेंट में सबसे बेहतरीन 34.05 किमी/किग्रा का माइलेज देती है.
इसके केबिन में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स और बैठने के लिए काफी आरामदायक और स्पेशियस केबिन मिलती है. इसमें ग्राहकों की सुरक्षा के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं.
Maruti Brezza
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की बादशाह Maruti Brezza CNG ने अगस्त में 7,608 यूनिट्स बेचकर अपनी सालाना बिक्री में 31% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है. इस लिस्ट में ये चौथे नंबर पर है. इसके CNG वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतें 9.29 लाख से 12.25 लाख के बीच हैं. 1.5-लीटर इंजन से लैस ये दमदार कॉम्पैक्ट एसयूवी लगभग 25.51 किमी/किग्रा का माइलेज देने का दावा करती है.
प्रीमियम फीचर्स के तौर पर इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, रियर एसी वेंट्स और एलईडी हेडलैंप्स मिलते हैं. ये गाड़ी 6 एयरबैग्स, हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और एक काम के रियर पार्किंग कैमरे से लैस है.
ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की जंग लगी Fortuner बनी 'बीस्ट', मॉडिफिकेशन देख फटी रह जाएंगी आंखें!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं