- ₹50,000 डाउन पेमेंट पर घर ला सकते हैं Tata Tiago
- Tata Tiago में मिलते हैं दमदार सेफ्टी फीचर्स
- पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है Tiago
अगर आप कम बजट में ऐसी कार खरीदना चाहते हैं, जिसमें मजबूत सेफ्टी, अच्छे फीचर्स और शानदार माइलेज मिले, तो Tata Tiago आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. भारतीय बाजार में यह हैचबैक लंबे समय से अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और किफायती कीमत के कारण ग्राहकों की पसंद बनी हुई है. यही वजह है कि पहली बार कार खरीदने वाले लोगों के बीच भी इसकी अच्छी मांग भी है.
अगर आप एकमुश्त भुगतान करने की बजाय EMI पर Tata Tiago खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए फाइनेंस का विकल्प भी उपलब्ध है. आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप 50 हजार की डाउनपेमेंट करके इस गाड़ी को अपने घर लाते हैं तो आपकी EMI कितनी बनेगी, इससे आप बजट प्लानिंग अच्छे से कर पाएंगे.
50 हजार की डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी EMI?
Tata Tiago की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है. अगर इसे नोएडा में खरीदा जाए तो इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 5.37 लाख रुपये पड़ती है.
अगर आप 50,000 रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं और बाकी रकम पर लोन लेते हैं, तो 9.8 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 4 साल की अवधि के लिए आपको हर महीने करीब 12,309 रुपये की EMI चुकानी होगी. ध्यान रखें कि EMI और लोन की राशि बैंक, ब्याज दर और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki Brezza Facelift के हर वैरिएंट की माइलेज डिटेल्स, बुकिंग से पहले देख लें कौन आपके लिए बेस्ट?
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में Tata Tiago अपने सेगमेंट की मजबूत कारों में गिनी जाती है. इसमें 6 एयरबैग, ABS with EBD, Electronic Stability Control (ESC), Traction Control, Rear Parking Sensors, 360 Degree Camera, Hill Hold Assist और ISOFIX Child Seat Mount जैसे कई आधुनिक सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
Tata Tiago का डिजाइन आधुनिक और आकर्षक है. इसके फ्रंट में स्टाइलिश ग्रिल, शार्प हेडलैंप और स्पोर्टी बंपर दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है. साइड प्रोफाइल में आकर्षक अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ स्टाइलिश टेललैंप दिए गए हैं. इसका कॉम्पैक्ट आकार शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों और संकरी गलियों में ड्राइविंग को आसान बनाता है.
केबिन में प्रीमियम फिनिश दी गई है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट समेत कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. कार में पांच लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह है, जिससे लंबी यात्रा भी आरामदायक रहती है.
इंजन और माइलेज
Tata Tiago में 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो शहर और हाईवे दोनों जगह बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने का दावा करता है. ये कार 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध है. इसके अलावा इसका CNG वेरिएंट भी खरीदा जा सकता है, जो ज्यादा माइलेज चाहने वाले ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प है.
कंपनी के मुताबिक पेट्रोल वैरिएंट लगभग 19 से 20 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि CNG मॉडल करीब 26 से 28 km/kg तक की फ्यूल एफिशिएंसी देने का दावा करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं