Tata Motors ने आखिरकार 2026 Tata Tiago और Tata Tiago EV को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बार अपनी इस हैचबैक कार को नए डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है. नई Tiago की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है, जबकि Tata Tiago EV की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं, Tiago EV के BaaS मॉडल की कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है, जिसमें ग्राहकों को 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी सर्विस मिलेगी. इसके अलावा iCNG वर्जन की शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये है.

Sobo Surge कलर
Tata Tiago का डिजाइन
नई Tata Tiago Facelift में कंपनी ने डिजाइन को पूरी तरह अपडेट किया है. कार में नए LED Headlamps दिए गए हैं जिनमें Eyebrow Style DRLs देखने को मिलते हैं. इससे कार पहले से ज्यादा शार्प और स्पोर्टी दिखाई देती है. फ्रंट में ब्लैक पैनल और नया बंपर डिजाइन कार की प्रीमियम फील को बढ़ाते हैं.
कार का साइड प्रोफाइल काफी हद तक पहले जैसा रखा गया है, लेकिन इसमें नए Alloy Wheels दिए गए हैं. पीछे की तरफ नए LED Taillamps मिलते हैं जिनमें Vertical Line Design देखने को मिलता है. पीछे का हिस्सा अब ज्यादा मॉडर्न लगता है और बीच में Tata का लोगो दिया गया है.

Pangong Pulse कलर
वहीं, Tata Tiago EV का डिजाइन पेट्रोल मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें बॉडी कलर पैनल और Aerodynamic Alloy Wheels दिए गए हैं जो इसे अलग पहचान देते हैं.
Tata Tiago के नए कलर ऑप्शन
नई Tata Tiago में अब Varanasi Vibrance, Sobo Surge, Pangong Pulse, Pristine White, Pure Grey और Daytona Grey जैसे रंग दिए हैं. वहीं, Tiago EV में Dehradun Dew नाम का एक कलर ऑप्शन और मिलेगा.

Dehradun Dew कलर
Tata Tiago की कीमत और वेरिएंट
नई Tata Tiago कई वेरिएंट्स में लॉन्च हुई है. पेट्रोल मैनुअल मॉडल की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होकर 7.29 lakh रुपये तक जाती है. वहीं CNG मॉडल की कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होती है. इस बार कंपनी ने पहली बार CNG कार में AMT Gearbox भी दिया है, जो इस सेगमेंट में नया फीचर माना जा रहा है.

Varanasi Vibrance कलर
इंटीरियर हुआ ज्यादा प्रीमियम
2026 Tata Tiago के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव किए गए हैं. कार में Black और Light Grey थीम दी गई है, लेकिन डैशबोर्ड अब ज्यादा सीधा और मॉडर्न डिजाइन में आता है. ड्राइवर के लिए नया Standalone Display दिया गया है. इसके अलावा नया 2-Spoke Steering Wheel मिलता है जिस पर Illuminated Tata Logo दिया गया है. कार में अब 10.25-inch Floating Touchscreen Infotainment System भी दिया गया है जो पहले से ज्यादा प्रीमियम फील देता है.

नई Tata Tiago की कीमत
नई Tata Tiago के फीचर्स की लंबी लिस्ट
नई Tata Tiago अब कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है. इसमें Dual Wireless Charger, 360-Degree Camera, Blind-Spot Monitor, Rear AC Vents, Cruise Control और Rain-Sensing Wipers जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
AMT Gearbox के साथ Paddle Shifters भी दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग ज्यादा मजेदार बनती है. इसके अलावा Auto Headlamps जैसे स्मार्ट फीचर्स भी कार में शामिल किए गए हैं.

Pristine White कलर
नई Tata Tiago सेफ्टी में भी मजबूत
सेफ्टी के मामले में भी Tata ने नई Tiago को काफी मजबूत बनाया है. कार में अब 6 Standard Airbags, Electronic Stability Program (ESP), Hill-Hold Control और मजबूत Chassis Structure दिया गया है. इन सभी फीचर्स की वजह से कार को 4-Star GNCAP Safety Rating मिली है. Tiago EV में Auto Demist और High-Beam Alert जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं.
नई Tata Tiago का इंजन और परफॉर्मेंस
नई Tata Tiago में 1.2-litre Naturally Aspirated Petrol Engine मिलता है जो 86 hp की पावर और 113 Nm टॉर्क देता है. वहीं, CNG मॉडल 75 hp पावर और 96 Nm टॉर्क देता है. दोनों इंजन विकल्प 5-Speed Manual और 5-Speed AMT Gearbox के साथ आते हैं.

Pure Grey कलर
Tiago EV की बैटरी और रेंज
नई Tata Tiago EV दो Battery Pack विकल्पों के साथ आती है 19.2 kWh और 24 kWh. कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज होने पर लगभग 205 से 215 किलोमीटर तक की उपयोगी रेंज दे सकती है, जबकि MIDC Range लगभग 285 किलोमीटर बताई गई है. कंपनी का यह भी दावा है कि केवल 18 मिनट की चार्जिंग में कार लगभग 100 किलोमीटर तक की रेंज जोड़ सकती है.

Daytona Grey कलर
Photo Credit: Daytona Grey कलर
नई Tata Tiago चार्जिंग के कई विकल्प
नई Tiago EV में 3.3 kW Portable Charger, 7.2 kW Home Charger और 30 kW DC Fast Charging का सपोर्ट मिलता है. इससे ग्राहक घर और पब्लिक चार्जिंग स्टेशन दोनों जगह आसानी से कार चार्ज कर सकते हैं.
नई Tata Tiago और Tiago EV भारतीय हैचबैक बाजार में कॉम्पिटिशन को और तेज कर सकती हैं. अब ये नई हैचबैक Maruti Suzuki Swift और Hyundai Grand i10 NIOS जैसी कारों को कड़ी टक्कर देगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं