Tata Car Offer August 2026: अगर आप इस महीने यानी अगस्त 2026 में नई Tata कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. Tata Motors ने 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक अपनी कई पॉपुलर कारों और SUVs पर आकर्षक ऑफर की घोषणा की है. कंपनी Altroz, Nexon, Curvv, Harrier, Safari और नई Sierra पर 1.25 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है. हालांकि, मिलने वाला रियल डिस्काउंट मॉडल, वैरिएंट, फ्यूल ऑप्शन और एक्सचेंज, स्क्रैपेज या लॉयल्टी जैसी योजनाओं पर निर्भर करेगा.
Tata Curvv पर सबसे ज्यादा 1.25 लाख तक का फायदा
इस महीने Tata Curvv पर सबसे बड़ा ऑफर मिल रहा है. इसके सभी इंजन ऑप्शन पर 30,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है. इसके अलावा ग्राहक 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 45,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट चुन सकते हैं. मौजूदा Tata ग्राहक 50,000 रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट भी पा सकते हैं. इस तरह कुल फायदा 1.25 लाख तक पहुंच सकता है. एलिजिबल ग्राहकों को 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा. हालांकि एक्सचेंज और स्क्रैपेज बेनिफिट एक साथ नहीं लिए जा सकते हैं.
Tata Nexon पर इंजन के हिसाब से अलग-अलग ऑफर

Tata Nexon के पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट पर कुल 65,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इसमें 10,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर, 35,000 रुपये का फ्रीडम ऑफर, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. अन्य पेट्रोल वैरिएंट पर 50,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा, जबकि CNG मॉडल पर 45,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. डीजल Nexon पर 20,000 रुपये तक का बेनिफिट उपलब्ध है. एलिजिबल कॉर्पोरेट ग्राहकों को अतिरिक्त 5,000 रुपये तक की छूट भी मिल सकती है.
Altroz, Tiago और Tigor पर भी ऑफर
Tata Altroz के पेट्रोल, CNG और डीजल वैरिएंट पर 35,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इसमें 15,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर और 15,000 रुपये का एक्सचेंज या 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. पुरानी Tiago के पेट्रोल मॉडल पर 35,000 रुपये तक और CNG वैरिएंट पर 30,000 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है. वहीं Tigor के पेट्रोल और CNG मॉडल पर 30,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा. इन मॉडलों पर एलिजिबल कॉर्पोरेट ग्राहकों को 3,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा.
Harrier, Safari और Sierra पर भी मिल रही छूट
Tata Harrier और Safari डीजल मॉडल पर 45,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. इसमें 10,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. कॉर्पोरेट ग्राहकों को 8,000 रुपये और SBI YONO ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है.
हाल ही में लॉन्च हुई Tata Sierra डीजल पर 30,000 रुपये तक का अधिकतम फायदा दिया जा रहा है. ग्राहक इसमें 30,000 रुपये का स्क्रैपेज, 30,000 रुपये का लेवल-अप या 30,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट चुन सकते हैं. ये तीनों ऑफर एक साथ नहीं मिलेंगे.
ऑफर लेने से पहले जान लें ये शर्तें
कंपनी के अनुसार सभी ऑफर टैक्स और GST सहित हैं. एक्सचेंज और स्क्रैपेज बेनिफिट एक साथ नहीं लिए जा सकते. लॉयल्टी ऑफर सिर्फ मौजूदा Tata ग्राहकों के लिए है, जबकि Level Up स्कीम केवल चुनिंदा ग्राहकों और निर्धारित प्रतिस्पर्धी मॉडलों पर लागू होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं