- 2026 Brezza CNG देगी 26.90 km/kg तक का माइलेज
- नई Brezza के सभी इंजन पहले से ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट
- Turbo Petrol इंजन के साथ भी मिलेगा 20.47 kmpl तक माइलेज
Maruti Suzuki ने 2026 Brezza Facelift की ARAI-प्रमाणित फ्यूल एफिशिएंसी के आंकड़े जारी कर दिए हैं. कंपनी की इस कॉम्पैक्ट SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये है. नई Brezza को नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, नए टर्बो पेट्रोल और CNG इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है. अलग-अलग इंजन और ट्रांसमिशन के आधार पर इसकी दावा की गई फ्यूल एफिशिएंसी 19.96 kmpl से लेकर 26.90 km/kg तक है.
CNG वैरिएंट देगा सबसे ज्यादा माइलेज
नई Brezza का CNG वेरिएंट पूरे लाइनअप में सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट है. कंपनी का दावा है कि यह SUV 26.90 km/kg तक का माइलेज देती है. अगर पेट्रोल वेरिएंट की बात करें तो 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाला मैनुअल वेरिएंट 21.09 kmpl तक की फ्यूल एफिशिएंसी देता है. वहीं नया 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ अधिकतम 20.47 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है.
पहले से ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हुई Brezza
Maruti Suzuki का कहना है कि नई Brezza के सभी इंजन विकल्प पहले के मुकाबले ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो गए हैं. पहले जहां LXi और VXi वेरिएंट का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मैनुअल मॉडल 17.80 kmpl का माइलेज देता था, अब वही 21.09 kmpl तक पहुंच गया है.
इसी तरह ZXi मैनुअल वेरिएंट का माइलेज 19.89 kmpl से बढ़कर 20.81 kmpl हो गया है. वहीं ऑटोमैटिक वैरिएंट अब 20.17 kmpl तक की फ्यूल एफिशिएंसी देने का दावा करता है, जबकि पहले यह 19.80 kmpl थी. CNG वैरिएंट में भी सुधार हुआ है. पहले जहां इसका दावा किया गया माइलेज 25.51 km/kg था, वहीं अब यह बढ़कर 26.90 km/kg हो गया है.
| वैरिएंट | माइलेज का दावा |
| LXi/VXi Turbo | 20.47kpl |
| ZXi/ZXi+ Turbo | 19.96kpl |
| LXi/VXi MT | 21.09kpl |
| ZXi MT | 20.81kpl |
| VXi/ZXi/ZXi+ AT | 20.17kpl |
| LXi/VXi/ZXi CNG MT | 26.90km/kg |
नया Turbo Petrol इंजन भी हुआ शामिल
2026 Brezza Facelift में पहली बार 1.0 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 110 HP की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 103 HP की पावर और 139 Nm का टॉर्क देता है. CNG वर्जन CNG मोड में 88 HP की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है. जबकि पेट्रोल मोड में यही इंजन 103 HP की पावर और 139 Nm का टॉर्क देता है.
Turbo Petrol वैरिएंट का माइलेज
नई Brezza का टर्बो पेट्रोल इंजन LXi, VXi, ZXi और ZXi+ वेरिएंट में उपलब्ध है. कंपनी के मुताबिक LXi और VXi Turbo Petrol वेरिएंट 20.47 kmpl तक का माइलेज देते हैं. वहीं ZXi और ZXi+ Turbo Petrol वैरिएंट की दावा की गई फ्यूल एफिशिएंसी 19.96 kmpl है.
ये भी पढ़ें- टोल देते-देते परेशान? ऐसे बनवा लें लोकल पास, Rajmargyatra App से हो जाएगा काम, जानिए एलिजिबिलिटी और पूरा तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं