विज्ञापन

कनेक्टेड LED, ट्रिपल स्क्रीन, 550 की रेंज, और आपको क्या चाहिए? इस दिन आ रही टाटा सिएरा EV

30 जून 2026 को टाटा मोटर्स अपनी मोस्ट अवेटेड एसयूवी सिएरा ईवी पर से पर्दा उठाएगी. इस खबर में जानिए गाड़ी में कंपनी की तरफ से कौन-कौन से फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

कनेक्टेड LED, ट्रिपल स्क्रीन, 550 की रेंज, और आपको क्या चाहिए? इस दिन आ रही टाटा सिएरा EV
टाटा मोटर्स अपने कार लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. 30 जून को सिएरा ईवी पर से पर्दा हटाया जाएगा.

इलेक्ट्रिल वाहनों को चाहने वाले जरा अपने कैलेंडर पर 30 जून की डेट को मार्क कर लें. टाटा सिएरा एक बार फिर से अपनी धाक जमाने वापस आ रही है. हालांकि इस बार कहानी में साइलेंट ट्विस्ट है. दरअसल टाटा मोटर्स अपनी इस आइकॉनिक एसयूवी को नए, फ्यूचरिस्टिक और ईवी अवतार में लॉन्च करने जा रही है. जी बिल्कुल ठीक पढ़ा आपने. टाटा सिएरा ईवी का प्रोडक्शन स्पेक मॉडल इस महीने के आखिर में दुनिया के सामने आने के लिए तैयार है. इस गांड़ी की रेंज को जान ग्राहक इसकी बैटरी के दीवाने हो जाएंगे. तो चलिए फिर इस खबर में जानिए टाटा मोटर्स अपनी मोस्ट अवेटेड एसयूवी में क्या-क्या कमाल के फीचर्स देने जा रही है. 

कैसा हो सकता है सिएरा ईवी का लुक?

जब टाटा ने ऑटो एक्सपो में पहली बार इसका कॉन्सेप्ट दिखाया था, तभी से कार लवर्स इस ईवी गाड़ी के दीवाने हो गए थे. अब सिएरा ईवी केवल एक कॉन्सेप्ट नहीं, बल्कि हकीकत बनने जा रही है. लुक के मामले में कंपनी ने बड़ा कोई फेरबदल नहीं किया है. एसयूवी सिएरा के क्लासिक लुक को आगे बरकरार रखेगी. हालांकि इसमें कई फ्यूचरिस्टिक बदलाव हो सकते हैं. अब जब गाड़ी ईवी में है तो इसके बंपर पर नई डिजाइन, रात में चमकने वाली कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स देखने को मिल सकती हैं. इसके अलावा अलॉय व्हील्स के साथ फ्लश डोर हैंडल्स इसके लुक को और ऊपर ले जाएगा.

ईवी है तो केबिन में दिखेंगे कमाल के फीचर्स

सिएरा ईवी के अंदर कदम रखते ही आपको किसी प्रीमियम लाउंड जैसा फील होगा. लीक्स रिपोर्ट्स की मानें को इसके टॉप वेरिएंट में ट्रिपल स्क्रीन का ले आउट मिल सकता है, जिसमें ड्राइवर के लिए 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बीच में 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और को-पैसेंजर के लिए भी एक अलग से 12.3 इंज की डेडिकेटेड स्क्रीन दी जा सकती है. इसके साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट जैसे कमाल के फीचर्स ग्राहकों को मिलेंगे.

कैसी होगी पावर और रेंज?

अब बात करते हैं उस चीज की जिसके बारे में हर ग्राहक जानना चाहता है कि एक बार फुल चार्ज में कितना चलेगी? आपको बता गें कि टाटा सिएरा ईवी को कंपनी के नए acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बनाया है. इसमें 65 किलोवॉट के साथ 75 किलोवॉट की दो बड़ी बैटरी पैक ऑप्शन्स दिए जा सकते हैं. एक बार फुल चार्ज करने पर ये ईवी 500 से 550 किमी की रेंज दे सकती है. एक खास बात ये भी कि इसे सिर्फ रियर-व्हील ड्राइव नहीं बल्कि ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन में कंपनी उतार सकती है, जिसका मतलब ऑफ रोडिंग के शौकिन इसका अच्छे से इस्तेमाल कर पाएंगे.

क्या होगी संभावित कीमत?

मार्केट के जानकार और रिपोर्ट्स के अनुसार इस सिएरा ईवी की एक्स शोरूम कीमत 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है. वहीं लॉन्च होते ही इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा ईवी के साथ मारुति सुजुकी ई-विटारा और महिंद्रा की BE 6 से होगी.

ये भी पढ़ें- शांति समझौते की उम्मीद में उछला सोना-चांदी, एक्सपर्ट से जानें कब खरीदें और बेचें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Sierra EV Battery, Tata Sierra EV Features, Tata Sierra EV Launch Date, Tata Sierra EV Price In India, Tata Sierra EV Teaser
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com