विज्ञापन

मई 2026 में आ रही हैं ये 5 धांसू कारें, MG Majestor से Tata Sierra EV तक, देखें पूरी लिस्ट और फीचर्स

मई 2026 में टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV), एमजी मेजेस्टर (MG Majestor) और होंडा सिटी फेसलिफ्ट जैसी 5 बड़ी कारें लॉन्च होने वाली हैं. जानें इन कारों की कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट की पूरी जानकारी.

मई 2026 में आ रही हैं ये 5 धांसू कारें, MG Majestor से Tata Sierra EV तक, देखें पूरी लिस्ट और फीचर्स

Upcoming Cars May 2026: अप्रैल महीने के ऑटो सेल्स के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो शानदार रहे हैं. मई में भी बिक्री की स्पीड कम ना हो इसके लिए कार कंपनियों ने अपनी कमर कस ली है. इसलिए इस महीने 5 धमाकेदार गाड़ी मार्केट में आने को तैयार है. ऐसे में अगर आपका प्लान गाड़ी का बन रहा है तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए और अपने बजट को तैयार कीजिए, क्योंकि इन कारों के फीचर्स को जानकार खुद को लेने से रोक नहीं पाएंगे. 

एमजी मैजेस्टर

एमजी मोटर्स अपनी नई एसयूवी एमजी मैजेस्टर को मई के आखिर में लॉन्च कर सकता है. ये एसयूवी ग्लॉस्टर की जगह लेगी और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी बड़ी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी. खासियत की बात करें तो इसमें 2-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है जो 215 PS की पावर देता है. ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक, वेंटिलेटेड और मसाज सीट्स जैसे कमाल के फीचर्स इसमें मिलेंगे. अनुमानित कीमत 40 से 45 लाख रुपये हो सकती है.

टाटा सिएरा ईवी

टाटा की सिएरा अब नए इलेक्ट्रिक अवतार में धूम मचाने के लिए तैयार है. इसका डीजल वर्जन पहले ही लोगों की पसंद बना हुआ है. ऐसे में लोकप्रियता को देखते हुए टाटा इसे मई के बीच में लॉन्च कर सकता है. इसमें 400 से 500 किमी की रेंज मिलने की उम्मीद है. इसका डिजाइन रेट्रो और मॉडर्न का मिक्सचर है, जिसमें सिग्नेचर कर्व्ड ग्लास और शानदार LED स्ट्रिप्स हैं. 15 लाख से 25 लाख के बीच इसकी कीमत हो सकती है.

होंडा सिटी फेसलिफ्ट 2026

होंडा अपनी सबसे फेमस सेडान होंडा सिटी का फेसलिफ्ट वर्जन 22 मई को उतार सकती है. इसके साथ ही प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में होंडा ZR-V की भी एंट्री होगी. नई सिटी में ADAS टेक्नोलॉजी और शानदार इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. वहीं ZR-V एक हाइब्रिड एसयूवी होगी जो किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा के प्रीमियम वेरिएंट्स को टक्कर देगी.

ये भी पढ़ें- 1,669 से बढ़कर 3,100 रुपये हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम! व्‍यापारी हुए परेशान तो क्‍या बोली कंपनी?

टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला

टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला भी मई के आखिर तक रोड पर चलती हुई दिखाई दे सकती है. ये टोयोटा की भारत में पहली बड़ी मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी. इसमें दो बैटरी पैक (49kWh और 61kWh मिलेंगे, जो सिंगल चार्ज पर कमाल की रेंज देगी. गाड़ी के बारे में अभी और ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है.

स्कोडा कोडियाक

लग्जरी सेगमेंट में स्कोडा कोडियाक के नए मॉडल्स भी इस महीने लॉन्च होंगे. ये गाड़ी उन लोगों के लिए हैं जो स्पीड और स्टेटस को एक साथ रखना चाहते हैं.  उम्मीद है मई के आखिर में कंपनी इस गाड़ी से पर्दा हटाएगी.

ये भी पढ़ें: जब स्‍टीव जॉब्‍स ने Apple CEO पद के लिए बढ़ाया था टिम कुक का नाम... वायरल हुए त्‍यागपत्र में भावुक मैसेज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upcoming Cars May 2026 India, Tata Sierra EV Launch Date, MG Majestor Price India, Honda City Facelift 2026, Toyota Ebella EV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com