विज्ञापन

नवरात्रि पर सूरत के बाइकर्स का अनोखा कारनामा, 71 बाइक से समंदर किनारे उकेरी मां दुर्गा की छवि, देखें वीडियो

गुजरात के सूरत में 71 प्रीमियम मोटरसाइकिलों से मां दुर्गा की विशाल तस्वीर बनाई गई. डभारी बीच पर हुए इस आयोजन का ड्रोन वीडियो देखकर आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे.

नवरात्रि पर सूरत के बाइकर्स का अनोखा कारनामा, 71 बाइक से समंदर किनारे उकेरी मां दुर्गा की छवि, देखें वीडियो
Drone View
PTI

नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. सभी अपने-अपने तरीके से मां दुर्गा की भक्ति कर रहे हैं. अब गुजरात के सूरत में नवरात्रि को लेकर बाइकर्स ने कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. सूरत में सूरत बाइकिंग कम्युनिटी के मेंबर्स ने 71 प्रीमियम मोटरसाइकिलों की मदद से मां दुर्गा की विशाल तस्वीर तैयार की. इस खास कलाकृति को डभारी बीच पर बनाया गया. बाइकर्स ने मोटरसाइकिलों को इस तरह खड़ा किया कि ऊपर से देखने पर मां दुर्गा की आंखें, मुकुट और चेहरे की दूसरी आकृतियां नजर आने लगीं. ड्रोन से लिए गए वीडियो में इस पूरी तस्वीर का शानदार नजारा दिखाई दिया.

71 प्रीमियम मोटरसाइकिलों से तैयार की मां दुर्गा की तस्वीर

PTI की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, मां दुर्गा की तस्वीर बनाने के लिए 71 प्रीमियम मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया गया. सभी बाइक्स को पहले से तय पैटर्न के हिसाब से खड़ा किया गया, ताकि ऊपर से देखने पर मां दुर्गा की आकृति साफ दिखाई दे. आपको बता दें कि गुजरात में नवरात्रि का त्योहार बड़े स्तर पर मनाया जाता है. इस दौरान मां दुर्गा की पूजा काफी धूमधाम से की जाती है. ऐसे में सूरत के बाइकर्स ने मोटरसाइकिलों के जरिए मां दुर्गा के लिए इसको तैयार किया. 

ड्रोन वीडियो में दिखा पूरा डिजाइन

इस आयोजन की सबसे खास बात इसका एरियल व्यू रहा. जमीन से देखने पर मोटरसाइकिलों की पूरी आकृति एक साथ समझना मुश्किल था, क्योंकि वहां से फोटो के अलग-अलग हिस्से ही नजर आ रहे थे. वहीं, ड्रोन से बनाए गए वीडियो और तस्वीरों में पूरा डिजाइन साफ दिखाई दिया. इसमें मां दुर्गा की आंखों, मुकुट और चेहरे के दूसरे हिस्सों को मोटरसाइकिलों की मदद से उभारा गया था. बाइक्स की सही जगह और तय पैटर्न ने इस विशाल तस्वीर को शेप दिया.

यह भी पढ़ें | Toyota Fortuner का धांसू एडिशन लॉन्च, फाइनेंस करवाने पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर

गुजरात में नवरात्रि की धूम

गुजरात में इन दिनों नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है. नौ रातों तक चलने वाले इस त्योहार में पारंपरिक गरबा, डांडिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन होते हैं. इस दौरान कई समुदाय और संगठन अलग-अलग तरीकों से त्योहार मनाते हैं. कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता है, तो कोई खास थीम पर आधारित एक्टिविटी के जरिए लोगों का ध्यान आकर्षित करता है. अब ये बाइकर कम्युनिटी की ओर बनाई गई आकृति नवरात्रि के उत्सव में एक अलग आकर्षण बन गई.

यह भी पढ़ें | दिवाली से पहले झटका! Mahindra Scorpio की कीमतों में अचानक इजाफा, जानें कितनी महंगी हो गई ये SUV?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Durga Puja, Navratri, Bike, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com