विज्ञापन

Toyota Fortuner का धांसू एडिशन लॉन्च, फाइनेंस करवाने पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर

Toyota ने भारत में Fortuner Leader Edition को 36.51 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है. ये ब्लैक-मरून केबिन, 4x2 MT व AT गियरबॉक्स और 5 साल के फ्री रोडसाइड असिस्टेंस के साथ आती है.

Toyota Fortuner का धांसू एडिशन लॉन्च, फाइनेंस करवाने पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर
Toyota Fortuner Leader Edition
Toyota

भारतीय बाजार में रफ-एंड-टफ SUV सेगमेंट की सबसे पसंदीदा गाड़ी Toyota Fortuner एक नए और स्टाइलिश अवतार में लॉन्च हो गई है. Toyota ने भारत में अपनी Fortuner का नया Leader Edition पेश किया है. ये इस पॉपुलर SUV को एक नया लुक और कई काम के फीचर्स देता है. इस नए एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.51 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसे 4x2 मैनुअल और 4x2 ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट्स में उतारा है. इस नए मॉडल के लिए बुकिंग्स 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही हैं.

Toyota Fortuner के डिजाइन और केबिन के अंदर बदलाव

Toyota Fortuner का ये नया Leader Edition मेनली कॉस्मेटिक और फीचर्स से जुड़े बदलावों पर फोकस्ड है. यानी इसके मैकेनिकल हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके बाहरी हिस्से में एक नई फ्रंट ग्रिल, मैचिंग हब कैप्स के साथ प्रीमियम ग्लॉस-ब्लैक अलॉय व्हील्स, पीछे के दरवाजे पर ब्लैक गार्निश और ब्लैक-फिनिश शार्क-फिन एंटीना दिया गया है. इसके साथ ही, डुअल-टोन कंट्रास्ट देने के लिए ब्लैक रूफ, बॉडी-साइड मोल्डिंग्स और बोनट पर एक खास 'Leader' एम्बलम दिया गया है जो इसे रेगुलर फॉर्च्यूनर से अलग बनाता है.

केबिन के अंदर सीटों और दरवाजों के ट्रिम्स पर ब्लैक-एंड-मरून कलर की शानदार अपहोल्स्ट्री दी गई है. सफर के दौरान बेहतर माहौल के लिए इसमें एम्बिएंट लाइटिंग और ब्राइट स्कफ प्लेट्स मिलती हैं. इसके अलावा, रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए इसमें ऑटो-फोल्डिंग बाहरी रियर-व्यू मिरर्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे जरूरी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

Toyota Fortuner Leader Edition की कीमत

Toyota Fortuner Leader Edition को दो वेरिएंट्स और रियर-वील-ड्राइव (4x2) ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. इसके 4x2 मैनुअल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 36.51 लाख रुपये रखी गई है. जबकि इसके 4x2 ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 38.72 लाख रुपये तय की गई है. ये इसके मैनुअल वेरिएंट से करीब 2.21 लाख रुपये अधिक है. ये SUV तीन क्लासिक कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जिनमें सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और एटीट्यूड ब्लैक शामिल हैं. आपको बता दें कि इस स्पेशल एडिशन के साथ फोर-वील-ड्राइव (4x4) का ऑप्शन नहीं मिलेगा.

वारंटी और फाइनेंस के बेहतरीन ऑप्शन्स

Toyota अपनी इस नई गाड़ी को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए फाइनेंस और ओनरशिप पैकेज भी लेकर आई है. ग्राहक 7 साल तक की आसान किश्तों वाले लोन ऑप्शन्स चुन सकते हैं, जिसमें कंपनी की लोकप्रिय 'Smart Balloon Finance' स्कीम भी शामिल है. इस कार के साथ पूरे 5 साल के लिए बिल्कुल फ्री कॉम्पलिमेंट्री रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा दी जा रही है. इसके साथ ही कंपनी इसके साथ 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है, जिसे ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार आगे चलकर 5 साल या 2,20,000 किलोमीटर तक बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें | 29 KM का माइलेज, 21 हजार रुपये में बुकिंग शुरू, इस SUV ने Hyryder-Grand Vitara को भी पछाड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toyota Fortuner Leader Edition Features, Toyota Fortuner Leader Edition Launched, Toyota Fortuner, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com