अगर आप एक ऐसी गाड़ी की तलाश में हैं जिसमें आपके पूरे परिवार के बैठने की जगह हो, जो दिखने में बेहद लग्जरी हो और जब आप एक्सीलेटर पर पैर रखें तो वह पलक झपकते ही हवा से बातें करने लगे, तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है. क्योंकि Skoda भारत में अपनी सबसे आइकॉनिक और तेज रफ्तार 'RS' (रैली स्पोर्ट) सीरीज की पहली एसयूवी 'Kodiaq RS' लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने इसकी बुकिंग डेट का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया है.
22 जून से शुरू होगी बुकिंग
Skoda Auto India ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह अपनी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस SUV 'Kodiaq RS' को भारतीय बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस दमदार गाड़ी की बुकिंग आने वाली 22 जून 2026 से शुरू होने जा रही है. यह भारत में स्कोडा की पहली ऐसी एसयूवी है जिसे कंपनी का मशहूर और रेसिंग से प्रेरित 'RS' बैज दिया गया है.
सिर्फ 7.99 लाख की शुरुआती कीमत! Hyundai की इस कार ने बनाया बिक्री का ऐसा रिकॉर्ड, हर कोई हैरान
इंजन में है रॉकेट जैसी पावर
इस SUV के बोनट के नीचे बेहद पावरफुल 2.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 265 हॉर्सपावर की ताकत और 400Nm का भारी-भरकम टॉर्क जेनरेट करता है. अगर इसकी तुलना नॉर्मल कोडिएक से करें, तो यह वेरिएंट 60hp ज्यादा पावर और 80Nm ज्यादा टॉर्क देता है. इसमें 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो स्कोडा के ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम के जरिए चारों पहियों को पावर भेजता है. स्पीड को कंट्रोल करने के लिए इसमें अपग्रेडेड स्लोटेड ब्रेक डिस्क भी दी गई हैं.
लुक देखकर आ जाएगा दिल
लुक के मामले में यह रेगुलर मॉडल से काफी अलग है. इसके फ्रंट और रियर बंपर को स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है. कार में ग्लॉस-ब्लैक एक्सेंट, बड़े 20-इंच के अलॉय व्हील्स और लाल रंग के सुंदर ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं. केबिन के अंदर की बात करें तो वहां ब्लैक थीम के साथ कंट्रास्ट रेड स्टिचिंग (लाल धागे की सिलाई) और इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट वाली खास आरएस स्पोर्ट्स सीटें दी गई हैं, जो आपको बिल्कुल रेसिंग कार जैसा अहसास कराती हैं.
0 से 100 स्पीड सिर्फ 3 सेकंड में! दुनिया को हैरान करने वाली इस कार का असली राज है ये अनोखा फ्यूल
सिर्फ 50 लोगों को ही मिलेगी यह कार
इंडस्ट्री सोर्सेज के मुताबिक, Skoda इस गाड़ी को पूरी तरह से बनी-बनाई यूनिट (CBU) के रूप में भारत में इम्पोर्ट करेगी. पहले बैच के लिए भारत को सिर्फ 50 यूनिट्स ही अलॉट की गई हैं. कीमत की बात करें तो Kodiaq RS की एक्स-शोरूम कीमत 50 लाख रुपये से 55 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है, जो इसे प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में एक बेहद खास और लिमिटेड एडिशन गाड़ी बनाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं