विज्ञापन

29 KM का माइलेज, 21 हजार रुपये में बुकिंग शुरू, इस SUV ने Hyryder-Grand Vitara को भी पछाड़ा

Renault Duster E-Tech 160 हाइब्रिड भारत में लॉन्च के लिए तैयार है. अभी इसको 21 हजार देकर बुकिंग करवाई जा सकती है. अब माइलेज का खुलासा हो गया है. इस सेगमेंट में ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बन सकती है.

29 KM का माइलेज, 21 हजार रुपये में बुकिंग शुरू, इस SUV ने Hyryder-Grand Vitara को भी पछाड़ा
Renault Duster
Renault

Renault Duster Hybrid को कंपनी जल्द लॉन्च करने जा रही है. Renault Duster Hybrid मिड-साइज SUV सेगमेंट आएगी. अब लॉन्च से पहले इसके माइलेज के बारे में जानकारी सामने आ गई है. Renault Duster के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल E-Tech 160 के ऑफिशियल माइलेज के आंकड़ों की घोषणा कर दी गई है. कंपनी का दावा है कि इस कार को ARAI की तरफ से 29 किमी/लीटर का सर्टिफाइड फ्यूल एफिशियंसी मिला है. जिसकी वजह से ये पूरे सेगमेंट की सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशियंट SUV बनकर उभरी है.

इस धांसू हाइब्रिड SUV की ऑफिशियल बुकिंग आज यानी 9 अक्टूबर 2026 से पूरे देश में शुरू कर दी गई हैं. इच्छुक ग्राहक मात्र 21 हजार रुपये की बुकिंग राशि देकर इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या किसी भी ऑथोराइज्ड डीलरशिप के जरिए आसानी से रिजर्व कर सकते हैं. आपको बता दें कि कंपनी इस नई हाइब्रिड कार को 17 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च करने जा रही है.

Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder को पछाड़ा

कागजी आंकड़ों के अनुसार, नई Renault Duster Hybrid ने देश में पहले से मौजूद हाइब्रिड कारों के माइलेज रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ दिया है. Renault Duster Hybrid का 29 किमी/लीटर का माइलेज बाजार में राज करने वाली Toyota Urban Cruiser Hyryder Hybrid और Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid से 1.03 किमी/लीटर अधिक है. आपको बता दें कि दोनों का माइलेज 27.97 किमी/लीटर है. अगर इसकी तुलना Duster के नॉर्मल पेट्रोल वेरिएंट्स से करें, तो माइलेज में एक बहुत लंबी छलांग देखने को मिलती है. Duster का 1.0-लीटर पेट्रोल मॉडल जहां 19.4 किमी/लीटर और 1.3-लीटर पेट्रोल मॉडल 17.7 किमी/लीटर का माइलेज देता है, वहीं हाइब्रिड मॉडल सीधे 29 किमी/लीटर की बेहतरीन फ्यूल एफिशियंसी देने जा रहा है.

Renault Duster की E-Tech हाइब्रिड तकनीक

Renault Duster Hybrid के बोनट के नीचे कंपनी ने एक बेहद एडवांस मैकेनिकल सिस्टम का उपयोग किया है जो आपको बिना प्लग-इन चार्ज किए इलेक्ट्रिक कार जैसा मजा देती है. इस कार में एक दमदार 1.8-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. जिसे दो पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर्स और एक 1.4 kWh की बैटरी के साथ जोड़ा गया है. ये पूरा सिस्टम कंबाइंड 160 hp का मैक्सिमम पावर जनरेट करता है.

इंजन और दोनों इलेक्ट्रिक मोटर्स के बीच के तालमेल को संभालने के लिए इसमें एक इंटेलिजेंट मल्टी-मोड ट्रांसमिशन (गियरबॉक्स) दिया गया है, जो सड़क की परिस्थितियों के अनुसार खुद सबसे सही मोड चुनता है. ये कार शुरुआत में केवल प्योर इलेक्ट्रिक पावर पर भी चल सकती है. ढलान पर उतरने या ब्रेक लगाने के दौरान ये खुद बिजली पैदा करके अपनी 1.4 kWh की बैटरी को चार्ज कर लेती है. इसके लिए आपको इसे किसी बाहरी बिजली के सॉकेट या चार्जर से कनेक्ट करने की बिल्कुल जरूरत नहीं होती है.

लॉन्चिंग टाइमलाइन, पोजीशनिंग और संभावित कीमतें

भारतीय बाजार में Renault Duster का डीजल इंजन अपनी पावर और माइलेज के लिए देश भर में जाना जाता था. अब चूंकि डीजल मॉडल बंद हो चुके हैं, ऐसे में कंपनी इस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड को उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन मॉडर्न के रूप में पेश कर रही है जो बिना परफॉर्मेंस से समझौता किए जबरदस्त माइलेज चाहते हैं. अभी Renault Duster की पेट्रोल रेंज की एक्स-शोरूम कीमतें 10.49 लाख से शुरू होकर 18.69 लाख तक जाती हैं. कंपनी ने अभी तक इसके हाइब्रिड मॉडल की कीमतों का खुलासा नहीं किया है. इसके लिए आपको इसके ऑफिशियल लॉन्च का इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें | Honda Elevate या Grand Vitara... जानें किसकी EMI पड़ेगी कम, खरीदने से पहले समझ लें गणित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Renault Duster, Renault Duster Creta, Car, Renault Cars
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com