विज्ञापन

Honda Elevate या Grand Vitara... जानें किसकी EMI पड़ेगी कम, खरीदने से पहले समझ लें गणित

Honda Elevate Facelift और Maruti Suzuki Grand Vitara में से कौन सी SUV है आपके बजट में फिट? आइए जानते हैं दोनों के बेस और टॉप वेरिएंट्स की मंथली EMI और लोन का पूरा.

Honda Elevate या Grand Vitara... जानें किसकी EMI पड़ेगी कम, खरीदने से पहले समझ लें गणित
Honda Elevate vs Maruti Suzuki Grand Vitara
NDTV Graphics

Honda Elevate vs Maruti Suzuki Grand Vitara EMI: त्योहारों के इस सीजन में अगर आप भी अपने लिए एक चमचमाती मिड-साइज SUV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बाजार में इस समय दो सबसे तगड़े ऑप्शन मौजूद हैं. हाल ही में Honda Cars India ने अपनी लोकप्रिय SUV Honda Elevate को बिल्कुल नए और रिफ्रेश्ड फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख से 18.40 लाख के बीच रखी गई है. भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस नई कार का सीधा मुकाबला पहले से मौजूद Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी गाड़ियों से होने वाला है

यदि आप इन दोनों में से किसी एक SUV को घर लाने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट और महीने की किश्त (EMI) को लेकर असमंजस में हैं, तो हमने आपकी सुविधा के लिए दोनों गाड़ियों के बेस और टॉप वेरिएंट्स का एक बेहद आसान एनालिसिस तैयार किया है. इससे आप जान पाएंगे कि बजट में आपके लिए कौन-सी गाड़ी फिट बैठेगी. आइए, आपको बिना किसी देरी के दोनों कारों की EMI डिटेल्स बताते हैं

EMI कैलकुलेशन का आधार और नियम

दोनों SUV कारों की सटीक EMI का गणित समझने के लिए हमने एक स्टैंडर्ड पैमाना तय किया है गाड़ी की कुल एक्स-शोरूम कीमत का 100% हिस्सा लोन माना गया है. बैंकों की ओर से ली जाने वाली एक औसत ब्याज दर 9.5% मानी गई है लोन की कुल अवधि 36 महीने या 3 साल तय की गई है. हालांकि, आपको ध्यान रखना होगा कि रियल ऑन-रोड कीमत में RTO रोड टैक्स, इंश्योरेंस और दूसरे लोकल चार्ज जुड़ेंगे, जिससे आपके लास्ट लोन अमाउंट और EMI के आंकड़ों में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

Honda Elevate vs Maruti Suzuki Grand Vitara

Honda Elevate SV (बेस वेरिएंट)

  • लोन अमाउंट: 11.80 लाख रुपये
  • EMI (36 महीने): 37,799 रुपये

Honda Elevate ZX+ Black CVT (टॉप वेरिएंट)

  • लोन अमाउंट: 18.40 लाख रुपये
  • EMI (36 महीने): 58,941 रुपये

Maruti Suzuki Grand Vitara Sigma MT (बेस वेरिएंट)

  • लोन अमाउंट: 10.76 लाख रुपये
  • EMI (36 महीने): 34,483 रुपये

Maruti Suzuki Grand Vitara Alpha+ (O) (टॉप वेरिएंट)

  • लोन अमाउंट: 19.77 लाख रुपये
  • EMI (36 महीने): 63,342 रुपये

कौन-सा ऑप्शन आपके बजट के लिए फिट?

यदि आप सबसे कम शुरुआती बजट में SUV घर लाना चाहते हैं, तो Maruti Suzuki Grand Vitara का बेस मॉडल आपके लिए थोड़ा ज्यादा किफायती रहेगा इसकी मासिक किश्त Honda Elevate के बेस मॉडल के मुकाबले पूरे 3,316 रुपये प्रति माह सस्ती बैठती है. हालांकि, यदि आप सभी प्रीमियम फीचर्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला सबसे टॉप वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, तो Honda Elevate का टॉप मॉडल आपके बजट के लिए अधिक सही साबित होगा. इसकी मंथली EMI Maruti Suzuki Grand Vitara के टॉप मॉडल के मुकाबले 4401 रुपये प्रति माह कम बैठती है. अगर आप ज्यादा पैसे खर्च कर सकते हैं तो आप Grand Vitara की ओर जा सकते हैं.

नोट- आपकी मासिक किश्त (EMI) कई दूसरे जरूरी फैक्टर्स पर भी निर्भर करती है. इसमें आपके किए जाने वाला डाउन पेमेंट, बैंक से मिलने वाली ब्याज दर, लोन चुकाने की कुल अवधि (3 साल से 7 साल), और शोरूम पर मिलने वाले विशेष त्योहारी ऑफर्स व नकद डिस्काउंट्स शामिल हैं. इस वजह से फाइनल बुकिंग करने से पहले अपने नजदीकी ऑथोराइज्ड शोरूम या डीलर से संपर्क जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें | सितंबर में कारों की रिकॉर्ड बिक्री, सबसे ज्यादा बिकी इस कंपनी की गाड़ी, जमकर खरीद रहे लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car, Honda Elevate, Maruti Suzuki Grand Vitara, Maruti Suzuki Grand Vitara Sales
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com