विज्ञापन

29 KM का माइलेज और 21 हजार में बुकिंग, नई SUV को देखकर आ जाएगा मजा!

Renault Duster Strong Hybrid भारत में 16.99 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गई है. ये गाड़ी 29 किमी/लीटर माइलेज के साथ आती है. आप इसे 21 हजार में बुक कर सकते हैं.

29 KM का माइलेज और 21 हजार में बुकिंग, नई SUV को देखकर आ जाएगा मजा!
Renault Duster Hybrid
NDTV Graphics

Renault Duster Hybrid: Renault ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पॉपुलर SUV का नया और एडवांस मॉडल Renault Duster E-Tech 160 (स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड) ऑफिशियली तौर पर लॉन्च कर दिया है. Renault का ये नया मॉडल डस्टर की मौजूदा टर्बो-पेट्रोल रेंज का विस्तार करेगा. कंपनी का दावा है कि नई Renault Duster 29 किमी प्रति लीटर का ARAI सर्टिफाइड माइलेज के साथ आती है. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Grand Vitara, Victoris और Toyota Urban Cruiser Hyryder के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड मॉडल्स से होने वाला है.

आपको बता दें कि इस कार की बुकिंग 9 अक्टूबर से ही 21 हजार रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो चुकी हैं. डस्टर हाइब्रिड भारत में Renault के 'futuREady' रोडमैप के तहत पेश की जाने वाली पहली 'E-Tech' तकनीक वाली कार है.

वेरिएंट्स के अनुसार एक्स-शोरूम कीमतें

Renault Duster Hybrid को कंपनी ने तीन ट्रिम्स Evolution, Techno और Emotion में पेश किया है. Evolution Hybrid इसका बेस वेरिएंट है. जिसकी एक्स-शोरूम कीमत16.99 लाख रुपये रखी गई है. जबकि Techno Hybrid वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट Emotion Hybrid की कीमत 19.49 लाख रुपये रखी गई है. 

Renault Duster Hybrid

Renault Duster Hybrid अपने रेगुलर पेट्रोल मॉडल के मुकाबले अधिक प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है. इसमें आगे की तरफ एक illuminated ग्रिल और आरामदायक सफर के लिए खास 'फ्रीक्वेंसी डिपेंडेंट डैम्पर्स' दिए गए हैं. केबिन के अंदर लाइट-कलर पिलर्स के साथ एक नया शानदार 'ड्यून ब्राउन' इंटीरियर थीम दिया गया है. कंपनी इस कार पर 7 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और इसकी लिथियम-आयन बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है. इसके साथ ही, ग्राहक 89,900 रुपये ज्यादा देकर 'Renault Protect 360' पैकेज ले सकते हैं. इस पैकेज में 3 साल का इंश्योरेंस, मेंटेनेंस कवरेज और एश्योर्ड बायबैक की सुविधा शामिल है.

यह भी पढ़ें | 21.8 किमी का माइलेज, कीमत 10.91 लाख, इस SUV पर टूट पड़े लोग, बिक गई 15 लाख यूनिट्स

Renault Duster Hybrid का माइलेज

इस नई हाइब्रिड कार की सबसे बड़ी यूएसपी इसका बेजोड़ माइलेज और रेंज है. इसका 29 किमी/लीटर का प्रमाणित माइलेज मारुति ग्रैंड विटारा व टोयोटा हायराइडर हाइब्रिड (27.97 किमी/लीटर) और विक्टोरिस हाइब्रिड (28.65 किमी/लीटर) दोनों से काफी अधिक है. इस जबरदस्त माइलेज के दम पर ये कार एक बार पूरा टैंक फुल कराने पर पूरे 1,400 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. इसमें लगी बड़ी 1.4 kWh की बैटरी के दम पर शहर के भीतर की 80% ड्राइविंग को केवल प्योर इलेक्ट्रिक मोड में ही पूरा किया जा सकता है.

डस्टर का 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 19.41 किमी/लीटर और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल में 17.75 किमी/लीटर व ऑटोमैटिक में 18.45 किमी/लीटर का माइलेज देता है. इसके मुकाबले हाइब्रिड मॉडल का माइलेज लगभग दोगुना है. आपको बता दें कि पुराने समय में डस्टर की सफलता में इसके डीजल इंजन का बहुत बड़ा हाथ था. अब चूंकि डीजल गाड़ियां बंद हो चुकी हैं, इसलिए कंपनी इस हाइब्रिड कार को उन ग्राहकों के लिए एक मॉडर्न और एफिशियंट ऑप्शन के रूप में पेश कर रही है जिन्हें बिना एक्सटर्नल चार्जिंग के बेहतरीन माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट चाहिए.

New Renault Duster

1.8-लीटर पेट्रोल इंजन और दो पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर्स

इस SUV के बोनट के नीचे कंपनी ने एक बेहद एडवांस मैकेनिकल सिस्टम का उपयोग किया है. इसमें इस सेगमेंट का सबसे बड़ा 1.8-लीटर का एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 350 बार डायरेक्ट इंजेक्शन तकनीक पर काम करता है. इसे दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और एक 1.4 kWh की बैटरी के साथ जोड़ा गया है. ये पूरा सिस्टम मिलकर 160 PS की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है. इसकी इलेक्ट्रिक मोटर अकेले ही 208 Nm का पीक टॉर्क देती है. इस कार की बैटरी को हवा या पानी के बजाय सीधे रेफ्रिजरेंट गैस से ठंडा किया जाता है.

कंपीटिटर्स मारुति और टोयोटा की कारों में मिलने वाले e-CVT गियरबॉक्स से अलग, Renault Duster Hybrid में 8 फिक्स्ड गियर रेशियो और डॉग क्लच वाला मल्टी-मोड गियरबॉक्स दिया है. ये तकनीक गाड़ी की रफ्तार और जरूरत के हिसाब से खुद सबसे सही मोड चुनती है. कंपनी दावा करती है कि इससे ये कार मात्र 9.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.

क्या सुधरेगी डस्टर की बिक्री की रफ्तार

डस्टर की बिक्री के आंकड़ों की बात करें तो सितंबर 2026 में इसकी 465 यूनिट्स बिकी थीं, जबकि अगस्त में 402 यूनिट्स और जुलाई में 512 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. जुलाई-सितंबर तिमाही में इसकी कुल बिक्री 1,379 यूनिट्स रही, जबकि जनवरी से सितंबर के बीच इसकी टोटल कंबाइंड सेल 7,418 यूनिट्स दर्ज की गई थी. ऐसे में इस नए 160 PS पावर और 29 किमी/लीटर माइलेज वाले स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड मॉडल की एंट्री से रेनॉल्ट को बाजार में अपने कंपीटिटर्स को पछाड़ने और डस्टर की बिक्री को एक बहुत बड़ी छलांग देने में मदद मिलेगी या नहीं, ये आने वाला वक्त ही बताएगा.

यह भी पढ़ें | अब कोई बहाना नहीं, घर आएगी सीधे Scorpio, इतने लाख की छूट, Mahindra की कई गाड़ियों पर डिस्काउंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Renault Duster Hybrid, Renault Duster Hybrid Launched, Renault Duster Hybrid Mileage, Renault 2026, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com