विज्ञापन

अब इस वजह से चर्चा में आए मोहम्मद सिराज, गंभीर के साथ वायरल वीडियो पर फैंस ने उठाए सवाल

मोहम्मद सिराज सीरीज की शुरुआत से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं. और अब हेडिग्ल ओवल टेस्ट के तीसरे दिन एक बार फिर से एक नहीं, बल्कि कई वजहों से वह दिग्गजों के बीच चर्चा का विषय बन गए

अब इस वजह से चर्चा में आए मोहम्मद सिराज, गंभीर के साथ वायरल वीडियो पर फैंस ने उठाए सवाल
Mohammed Siraj: दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन की इस तस्वीर ने सिराज को लेकर अलग ही सवाल खड़ा कर दिया है.
source:@rushiii_12: X

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में यूं तो मोहम्मद सिराज लगातार पहले ही दिन से चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन तीसरे दिन यह बॉलर फिर से एक और खास वजह से पूर्व दिग्गजों के बीच चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, पेसर आकाश दीप के बाउंसर पर चोटिल हने के बाद  भारत की पारी खत्म होने के बाद आकाश दीप में देरी से सिर की चोट (कनकशन) के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें आगे खेलने के लिए अनफिट घोषित कर दिया और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' के रूप में टीम में शामिल किया गया. यह बात पूर्व दिग्गजों को  बहुत ही नागवार गुजरी. अश्विन ने साफ लिखा कि जब बात कनकशन प्लेयर को चुनने की आती है, तो यह हमेशा ही अच्छा विचार होता है कि उस खिलाड़ी को लाया जाए, जो पहले से ही सीरीज में खेल चुका है. सिराज यहां कीवी बल्लेबाजों के लिए एक फ्रेश वेपन की तरह होते और वह असर पैदा कर सकते थे. बहरहाल, इससे अलग सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दोनों के अंदाज को लेकर फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या हेड कोच गौतम गंभीर और मोहम्मद सिराज के बीच सब कुछ ठीक है. 

क्या सिराज के अंदर की उथल-पुथल बाहर आ गई?

पेसर को लेकर जारी विवाद के बीच एक तरफ जहां सिलेक्शन को लेकर विवाद चल रहा है, वहीं मोहम्मद सिराज और हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सामने आया है. क्या इस वीडियो की वजह से सिराज और गौतम गंभीर के बीच सब ठीक है? यह सवाल उठ रहा है. यह टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम के बाहर का वीडियो है, जिसमें सिराज गंभीर की तरफ जा रहे हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते भी नहीं हैं.

यह भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का वीडियो है. इस वीडियो में 12वें खिलाड़ी सिराज बाउंड्री लाइन पर खड़े दिख रहे हैं. जसप्रीत बुमराह सिराज की तरफ जा रहे हैं, जबकि गौतम गंभीर दूसरी तरफ से उनकी तरफ आते दिख रहे हैं. कोच गौतम गंभीर को देखकर सिराज थोड़ा पीछे हटे, लेकिन दोनों ने न तो नजरें ही मिलाई और न ही एक-दूसरे से बात की.  बस यही बात सोशल मीडिया पर फैंस को बहुत ही ज्यादा चुभ गई. वैसे आमने-सामने आने  पर दोनों की शारीरिक भाषा ऐसी रही जो कोई भी आम फैन पढ़ सकता है. कोई भी बॉडी लैंग्वेज से अंदाजा लगा सकता है कि दोनों के बीच संवाद को लेकर क्या स्थिति है या क्या हो सकती है 

क्राइस्टचर्च टेस्ट का यह वीडियो कुछ सेकंड का है, तो इस वीडियो से पहले और बाद में क्या हुआ? इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इस वीडियो ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच यह चर्चा शुरू कर दी है कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में सब ठीक नहीं है. खासतौर पर सोशल मीडिया पर आया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. भारतीय फैंस इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और अपने कमेंट दे रहे हैं. 

फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं

फैंस इस बारे में एकदम खुलकर राय रख रहे हैं और बोल रहे हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Siraj, Gautam Gambhir, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand Vs India 11/27/2026 Nzin11272026271657, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com