विज्ञापन

21.8 किमी का माइलेज, कीमत 10.91 लाख, इस SUV पर टूट पड़े लोग, बिक गई 15 लाख यूनिट्स

Hyundai Creta ने भारत में इतिहास रच दिया है. कंपनी ने लॉन्च के बाद से अब तक 15 से अधिक कारें बेच दी है. जानिए कीमत और माइलेज डिटेल्स.

21.8 किमी का माइलेज, कीमत 10.91 लाख, इस SUV पर टूट पड़े लोग, बिक गई 15 लाख यूनिट्स
Hyundai Creta
Hyundai

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिड-साइज SUV सेगमेंट में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. अब एक मिड-साइज ने बिक्री का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. इसके साथ ये गाड़ी इस सेगमेंट में बेताज बादशाह बन कर उभरी है. हम बात कर रहे हैं Hyundai Creta की. Hyundai Creta को 15 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा है. जुलाई 2015 में इसके पहले लॉन्च के बाद से अब तक इसकी बिक्री 15,12,036 यूनिट्स पर पहुंच गई है.

भारतीय ऑटोमोटिव इतिहास में ये बड़ी सफलता है. Hyundai के भारत में प्रवेश करने के बाद से कंपनी की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री में Creta की हिस्सेदारी अकेले 15 प्रतिशत रही है. वहीं, Creta के लॉन्च के बाद से Hyundai के बेचे गए कुल यूटिलिटी वाहनों (UVs) में इस गाड़ी का योगदान 55 प्रतिशत रहा है. इसके अलावा, अगस्त 2026 के अंत तक Creta का  एक्सपोर्ट भी 2,95,994 यूनिट्स पर पहुंच गया है. ये इसे 3 लाख कारों के इम्पोर्ट के माइलस्टोन के बेहद करीब पहुंच गया.

बिक्री के मामले में साल 2026 रहा अब तक का सबसे बेस्ट

Creta ने पिछले कुछ सालों के दौरान लगातार नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं. Creta ने फाइनेंशियल ईयर 2026 (FY2026) के दौरान अपनी अब तक की सबसे बड़ी एनुअल बिक्री दर्ज की. इस दौरान कंपनी ने 2,01,921 यूनिट्स का होलसेल डिस्पैच किया जो पिछले साल के मुकाबले 4 प्रतिशत अधिक था. इससे पहले फाइनेंशियल ईयर 2025 में Creta की 1,94,871 यूनिट्स (20% ग्रोथ) और 2024 में 1,62,773 यूनिट्स (8% ग्रोथ) बेची गई थीं.

फाइनेंशियल ईयर 2027 के पहले छह महीनों (अप्रैल-सितंबर 2026) के दौरान Creta पेट्रोल/डीजल और बिल्कुल नई Creta Electric (EV) की कंबाइंड बिक्री 89,727 यूनिट्स रही है, जो पिछले साल इसी अवधि की 99,345 यूनिट्स की तुलना में 10 प्रतिशत कम है. जनवरी 2024 में लॉन्च हुए अपडेटेड Creta फेसलिफ्ट और जनवरी 2025 में आई Creta इलेक्ट्रिक मॉडल ने मिलकर सितंबर 2026 तक देश भर में लगभग 5.3 लाख यूनिट्स की बंपर बिक्री दर्ज की है. Creta केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी काफी लोकप्रिय है. अगस्त 2026 के अंत तक इसका कुल निर्यात 2,95,994 यूनिट्स पर पहुंच गया है.

Hyundai Creta की फीचर्स और माइलेज

अभी उपलब्ध Creta पेट्रोल/डीजल मॉडल तीन पावरफुल इंजन ऑप्शन्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसमें 115hp की पावर देने वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, स्पोर्टी राइडिंग के लिए 160hp का 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन, और 116hp की पावर वाला बेहद किफायती 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है. कंपनी इस गाड़ी को 4 अलग-अलग गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ कुल वेरिएंट्स में पेश करती है.

पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ABS और EBD जैसी जरूरी सुरक्षा फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसका ARAI प्रमाणित माइलेज इंजन के अनुसार, 17.4 किमी से 21.8 किमी प्रति लीटर के बीच है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.91 लाख रुपये से शुरू होकर सबसे टॉप मॉडल के लिए 20.14 लाख रुपये तक जाती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, हुंडई भारत में साल 2027 के दौरान Creta के बिल्कुल नए नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल को भी पेश कर सकती है. ये नई SUV कंपनी के मॉडर्न K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित होने की उम्मीद है. इस पर अभी दूसरी जनरेशन की Kia Seltos को तैयार किया जाता है.

यह भी पढ़ें | हवा में उड़ती है Elon Musk की नई Tesla Roadster कार, खास है पीछे का साइंस, जानें कब शुरू होगा प्रोडक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyundai Creta, Car, SUV, Hyundai Creta On Road Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com