विज्ञापन

20KM तक का माइलेज, प्रीमियम फीचर्स, कीमत 7.89 लाख से शुरू, सबसे सस्ती टर्बो-इंजन कारें

भारत में अब टर्बो-पेट्रोल कारें पॉपुलर हो रही हैं. इन कारों के साथ लोगों का एक्सपीरियंस काफी बढ़ जाता है. यहां पर आपको सस्ती लेकिन बेहतरीन माइलेज के साथ आने वाली टर्बो कारों के बारे में बता रहे हैं.

20KM तक का माइलेज, प्रीमियम फीचर्स, कीमत 7.89 लाख से शुरू, सबसे सस्ती टर्बो-इंजन कारें
Nissan Magnite
Nissan

आजकल कार खरीदारों के बीच नॉर्मल पेट्रोल इंजन के मुकाबले टर्बो-पेट्रोल इंजन वाली गाड़ियों का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है. टर्बो इंजन गाड़ी को बेहतर पिकअप, दमदार पावर और ड्राइविंग को बेहतर बनाते हैं. यदि आप भी कम बजट में एक तेज रफ्तार और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड कार की तलाश में हैं, तो भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये से कम की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में कई बेहतरीन टर्बो-पेट्रोल कारें मौजूद हैं. 

Skoda Kylaq

Skoda Kylaq की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपये है. इसका मजबूत और मॉडर्न डिजाइन इसको खास बनाता है. ये गाड़ी स्प्लिट LED हेडलैंप्स के साथ आती है जो इसके लुक दो काफी बढ़ा देते हैं. ये वेरिएंट के अनुसार 18 से 20 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देने का दावा करता है. सुरक्षा के लिए इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके प्रीमियम केबिन में 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं. ये कॉम्पैक्ट SUV कंपनी के दमदार 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन से पावर्ड होती है. ये 115 PS की मैक्सिमम पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है.

Tata Punch

Tata Punch का मस्कुलर SUV डिजाइन और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे सड़क पर एक धांसू रोड प्रेजेंस देता है. केबिन के अंदर 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, सनरूफ और ठंडी हवा देने वाला कूल्ड ग्लोवबॉक्स मिलता है. सेफ्टी के लिए टाटा पंच को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. इसका टर्बो-पेट्रोल इंजन 120 PS की पावर जनरेट करता है जो गाड़ी को बहुत तेज रफ्तार देता है. कंपनी का दावा है कि ये कार करीब 17 से 18 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. Tata Punch के टर्बो-पेट्रोल मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.29 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें | 19.46 KM का माइलेज, दाम 8 लाख से कम, अकेले पूरी कंपनी की सेल्स खींच रही है ये कार

Kia Sonet

Kia Sonet के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.79 लाख रुपये तय की गई है. ये कार 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 120 PS की बंपर पावर जनरेट करता है. माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके साथ लगभग 18 से 19 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है. कंपनी की सिग्नेचर 'टाइगर-नोज़' फ्रंट ग्रिल और इसका बोल्ड स्पोर्टी डिजाइन इसे काफी प्रीमियम और लग्जरी लुक देता है. केबिन के अंदर डबल स्क्रीन सेटअप (ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले), सनरूफ और एक प्रीमियम म्यूजिक सिस्टम मिलता है. सुरक्षा के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स इसके सबसे शुरुआती मॉडल से ही स्टैंडर्ड मिलते हैं.

Nissan Magnite

Nissan Magnite के फ्रंट में मिलने वाली बड़ी बोल्ड ग्रिल और अट्रैक्टिव LED लाइट्स इस गाड़ी को काफी मस्कुलर लुक देती हैं. इसके केबिन में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और तंग जगहों पर आसानी से पार्क करने के लिए 360-डिग्री कैमरा मिलता है. निसान मैग्नाइट को क्रैश टेस्ट में 4-स्टार की मजबूत सेफ्टी रेटिंग हासिल हुई है. ये कार 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है जो 100 PS की पावर जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि इसका माइलेज भारतीय सड़कों पर लगभग 17 से 20 किमी प्रति लीटर के बीच रहता है. Nissan Magnite के टर्बो-पेट्रोल मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.12 लाख रुपये है.

Renault Kiger

Renault Kiger का स्पोर्टी लुक और सेगमेंट-बेस्ट 205 मिमी का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस इसे ऊंचे-नीचे और खराब रास्तों पर चलने के लिए बिल्कुल फिट बनाता है. इसके बड़े केबिन में 405 लीटर का बड़ा बूट स्पेस, वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी और सड़क की स्थिति के अनुसार चुनने के लिए मल्टीपल ड्राइव मोड्स मिलते हैं. सुरक्षा के लिए इस कार में 4 एयरबैग्स मिलते हैं और क्रैश टेस्ट में इसे भी 4-स्टार की मजबूत सुरक्षा रेटिंग मिली हुई है. Renault Kiger के टर्बो-पेट्रोल मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.40 लाख रुपये रखी गई है. इसमें 1.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 100 PS की पावर जनरेट करता है और 18 से 20 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है.

Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.72 लाख रुपये है. इसका अनोखा कूपे-SUV डिजाइन इसे सड़क पर दूसरी कारों से बिल्कुल अलग बनाता है. इसके केबिन को काफी हाई-टेक बनाया गया है. इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD) और 360-डिग्री पार्किंग कैमरा जैसी मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा के लिए इस कार में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसका 1.0-लीटर टर्बो इंजन 100 PS की पावर देता है. इसमें बेहतर माइलेज के लिए इसे मारुति की माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ जोड़ा गया है. इसी वजह से ये दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ पूरे 20 से 21.5 किमी प्रति लीटर का रिकॉर्ड तोड़ माइलेज दे सकती है.

यह भी पढ़ें | पैनोरमिक सनरूफ, 24.70 किमी तक का माइलेज, आज से Mahindra की CNG SUV की बुकिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Punch, Car, Turbo Engine, Maruti Suzuki Fronx, Renault Kiger
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com