विज्ञापन

चिकन नेक के पास चीन सीमा तक चलेगी ट्रेन, रेलवे से जुड़ेगा सिक्किम, 5.3KM लंबी टनल बनकर तैयार

चिकन नेक के पास भारतीय रेलवे ने बड़ी सफलता हासिल की है. शिवोक-रंगपो रेल लाइन की सबसे लंबी 5.3 किलोमीटर की टनल बनकर तैयार हो चुकी है. जिससे अब सिक्किम तक पहली ट्रेन जल्द पहुंचने वाली है.

चिकन नेक के पास चीन सीमा तक चलेगी ट्रेन, रेलवे से जुड़ेगा सिक्किम, 5.3KM लंबी टनल बनकर तैयार
Sivok Rangpo Rail Line: शिवोक-रंगपो रेल लाइन की सबसे लंबी टनल बनकर तैयार (फोटो:NDTV ग्राफिक्स)
  • भारतीय रेलवे ने शिवोक-रंगपो रेल लाइन की सबसे लंबी 5.3 किलोमीटर लंबी टनल नंबर-10 पूरी कर ली है.
  • टनल नंबर-10 के पूरा होने से चीन सीमा तक रेल कनेक्टिविटी का रास्ता साफ हो गया है.
  • इस परियोजना के पूरा होने से सिक्किम पहली बार रेलवे से जुड़ जाएगा और यहां ट्रेन चलेगी.

शिवोक-रंगपो रेल लाइन पर बड़ा अपडेट आया है, भारतीय रेलवे ने इस लाइन की सबसे लंबी 5.3 किलोमीटर की टनल नंबर-10 बना ली है. जिससे सिक्किम अब पहली बार रेल से जुड़ने वाला है. इस टनल के पूरा होने से चीन सीमा तक ट्रेन चलने का रास्ता साफ हो गया है. इस टनल के पूरा होने के साथ ही इस परियोजना की सभी 14 सुरंगों की खुदाई का काम पूरा हो चुका है. अभी सिक्किम जाने के लिए सिर्फ NH-10 ही मुख्य रास्ता है, जो बारिश और भूस्खलन में यह हाईवे अक्सर बंद हो जाता है. लेकिन अब ट्रेन की सुविधा शुरू हो जाने से दिल्ली से सिक्किम जैसे राज्य की कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी. इसलिए यह रेल परियोजना अहम मानी जा रही है. 

टनल नंबर-10 आर-पार

भारतीय रेल मंत्रालय ने बताया 27 नवंबर 2026 को टनल नंबर-10 में ब्रेकथ्रू हासिल किया गया, जो इस परियोजना की सबसे लंबी टनल थी, ऐसे में यह भारतीय रेलवे के लिए बड़ी सफलता है. इसकी लंबाई 5,300 मीटर यानी 5.3 किलोमीटर है, इसकी खुदाई दोनों सिरों से और दो एक्सेस टनल के जरिए की गई. अब दोनों तरफ से काम कर रही टीमें आपस में मिल गई हैं, जिससे सुरंग आर-पार हो गई है. इस सुरंग में 1,144 मीटर और 412.5 मीटर लंबी दो निकासी सुरंगें भी बनाई गई हैं, जो नेशनल हाईवे-10 को मुख्य सुरंग से जोड़ती हैं. आपात स्थिति में यही सुरंगें यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम करेंगी. दिसंबर 2019 में इसकी शुरुआत हुई थी, लगभग 7 साल बाद यह पूरी हो चुकी है. ऐसे में यह दिन सिक्किम के लिए बेहद खास है, क्योंकि अब देश का इकलौता ऐसा राज्य जो अभी तक रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ा है, वो पहली बार भारतीय रेल से जुड़ने जा रहा है.

शिवोक-रंगपो परियोजना

शिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना करीब 45 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज लाइन है. यह पश्चिम बंगाल के शिवोक से शुरू होकर सिक्किम के रंगपो तक जाएगी. यह लाइन पश्चिम बंगाल के दो जिले दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिला से गुजरेगी, जबकि सिक्किम में पाकयोंग जिला को कवर करेगी. इस पूरे रूट का करीब 86 प्रतिशत हिस्सा सुरंगों के अंदर है, यानी 45 किलोमीटर में से करीब 38.65 किमी का सफर ट्रेन सुरंगों के भीतर तय करेगी. परियोजना में कुल 14 सुरंगें और 23 पुल बनाए जा रहे हैं. भारतीय रेलवे इस पर तेजी से काम कर रहा है. क्योंकि यह पूर्वी उत्तर भारत के लिए अहम प्रोजेक्ट है. 

शिवोक-रंगपो रुट पर होंगे 5 स्टेशन

  • शिवोक
  • रियांग
  • मेल्ली
  • रंगपो 
  • तीस्ता बाजार

NH-10 का विकल्प होगा खत्म 

सिक्किम राज्य तक रेल लाइन पहुंचने के बाद NH-10 का विकल्प होगा खत्म होगा. क्योंकि अभी तक सिक्किम जाने के लिए यही एक रास्ता था. बारिश और भूस्खलन में जब यह रास्ता बंद होता था तो सिक्किम से कनेक्शन कट जाता था. रेल लाइन बनने के बाद सिक्किम को एक सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद विकल्प मिलेगा. आगे चलकर इस लाइन को सिक्किम की राजधानी गंगटोक और फिर चीन सीमा के पास नाथू-ला तक ले जाने की योजना है. जिससे कई मोर्चों पर भारत को फायदा होगा. 

रेलवे का लक्ष्य जून 2028 तक इस परियोजना को पूरा करना है. पहाड़ों को चीरकर बन रही यह लाइन आने वाले सालों में न सिर्फ सिक्किम की लाइफलाइन बनेगी, बल्कि चीन सीमा पर भारत की ताकत को भी कई गुना बढ़ा देगी. 

ये भी पढ़ेंः बिजनौर से हरिद्वार 90 मिनट में, 146 KM लंबा गंगा एक्सप्रेसवे लिंक से यूपी उत्तराखंड को तेज रफ्तार, जमीन अधिग्रहण शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rail Line, Rail Line Construction, Siliguri Corridor, Sikkim First Railway Station, Sikkim News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com