विज्ञापन

हाईवे पर स्टंटबाजी के चक्कर में जान पर खेल गए लड़के, हाथ छोड़ चलती कार के खुले दरवाजे पर लड़के रहे, VIDEO

वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स यह कहते हुए सुना जा सकता है कि दोनों कारें एक-दूसरे के बगल में चल रही हैं, किसी अन्य वाहन को आगे नहीं निकलने दे रहीं. इससे हाईवे पर चलने वाले दूसरे लोगों को परेशानी हो रही है.

हाईवे पर कारों की स्टंटबाजी का वीडियो
NDTV
  • मुरादाबाद के कटघर जीरो पॉइंट पर दो कारों का हाईवे पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ
  • दोनों कारें एक-दूसरे के साथ-साथ चलकर अन्य वाहनों को आगे निकलने नहीं दे रही थीं
  • वीडियो में स्टंटबाजी करते वाहन चालकों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हाईवे पर दो कारों के खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.इसमें दो कारों को एक-दूसरे के साथ-साथ चलते हुए और बिजी हाईवे पर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है. स्टंटबाजी का ये वीडियो दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते पर कटघर जीरो पॉइंट के पास फ्लाईओवर पर शूट किया गया.मामला शनिवार रात का बताया जा रहा है, जिसे देखकर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स यह कहते हुए सुना जा सकता है कि दोनों कारें एक-दूसरे के बगल में चल रही हैं, किसी अन्य वाहन को आगे नहीं निकलने दे रहीं. इससे हाईवे पर चलने वाले दूसरे लोगों को परेशानी हो रही है. स्टंटबाजी करने वाले लोग कौन है, अब तक ये पता नहीं चल सका है. हालांकि वीडियो में गैर-जिम्मेदाराना तरीके से गाड़ी चलाने से होने वाला खतरा साफ दिखाई दे रहा है. बता दें कि सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और खतरनाक स्टंट करने की ये कोई पहली घटना नहीं है. 

हाईवे पर खतरनाक स्टंटबाजी

कुछ दिन पहले, गोल्फ कोर्स रोड पर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने और स्टंट करने का वीडियो सामने आया था. इस मामले का गुरुग्राम पुलिस ने  संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी.इन वीडियो में रात को एक तेज रफ्तार 'लैंड रोवर डिफेंडर' को सड़क के डिवाइडर के ऊपर से गुजरते, डिवाइडर के ऊपर से कूदते, और दिन में एक ट्रैक्टर पर स्टंट करते हुए देखा गया था.

कुछ दिन पहले हापुड़ में भी हुई थी स्टंटबाजी

ऐसा ही एक अन्य स्टंटबाजी का वीडियो हापुड़ से भी सामने आया था. इसमें कुछ युवा राजाजी हवेली के पास खतरनाक बाइक स्टंट करते देखे गए थे. यह घटना तब हुई, जब पुलिस ट्रैफिक सेफ्टी मंथ मना रही थी. इन स्टंट्स से पैदल चलने वाले लोग बहुत ज्यादा डर गए. उन्होंने पुलिस ने ऐसे मामलों में सख्त एक्शन की मांग कती थी. साथ ही नियमित गश्त बढ़ाने और भारी जुर्माना लगाने की मांग भी की थी.

ये भी पढ़ें-बिजनौर से हरिद्वार 90 मिनट में, 146 KM लंबा गंगा एक्सप्रेसवे लिंक से यूपी उत्तराखंड को तेज रफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Moradabad News, Car Stunt Video, Road Stunt Video, Stunt Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com